टेलीविजन की जानी- मानी कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। इन दिनों वह ‘डांस दीवाने’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, हाल ही में पैपराजी ने भारती से मां बनने के बारे में एक सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने काफी मजाकिया ढंग से जवाब दिया। इसके बाद भारती के जवाब वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।