छोटे पर्दे पर धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिला है। लॉकडाउन के बीच टेलीविजन पर पूरे समय पौराणिक धारावाहिकों की ही धूम रही। इन सभी टेलीविजन सीरियल्स को दर्शकों का खूब प्यार मिला। केवल सीरियल्स ही नहीं बल्कि इसके किरदारों को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इन किरदारों को असल में ही देवी देवता का रूप मान लेते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने टीवी पर धार्मिक किरदार निभाकर लोगों के दिल में खास जगह बनाई।
इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने देवियों के किरदार को निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इन किरदारों से ही उन्हें घर-घर एक अलग पहचान मिल गई। देवियों के इन किरदारों में इन अभिनेत्रियों के साथ ऐसा भी हुआ है कि लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़ लेते थे और पैर छूने लग जाते थे। चलिए आज बताते हैं इन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में ...