फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Raajputh: 'वो मुझे जबरदस्ती जंगल में ले जा रहा था...लोग देख रहे थे', एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Wed, 10 Aug 2022 11:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' और 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी रतन राजपूत पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन वह व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस संग जुड़ी रहती हैं। हाल ही में रतन राजपूत ने एक नया फोन खरीदा है जिसका जिक्र उन्होंने अपने नए वीडियो में किया है। हालांकि इस फोन की जानकारी देने के साथ उन्होंने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना के बारे में भी बताया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
इस व्लॉग में रतन को नया फोन खरीदते समय की वह घटना याद गई जब उन्होंने अपना सबसे पहला फोन लिया था। एक्ट्रेस ने घटना को याद करते हुए बताया कि यह उस समय की बात है जब मैं दिल्ली में रहा करती थी। उस समय मैं मंडी हाउस में ड्रामा की प्रैक्टिस किया करती थी।
विज्ञापन

3 of 4
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि एक दिन जब मैं अपनी मां से बात करते हुए मंडी हाउस से लौट रही थी तब अचानक एक लड़का मुझसे जबरदस्ती फोन छीनने लगा। मैं जोर-जोर से चिल्ला रही थी लेकिन वहां आस-पास मौजूद लोग केवल दर्शक बनकर देख रहे थे। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अपने फोन के लिए उन्होंने उस शख्स का बहुत दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन

4 of 4
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रतन ने आगे बताया कि उस लड़के का पीछे करते हुए वह काफी आगे तक निकल गई थीं। उस समय करीब साढ़े आठ बज रहे होंगे। तभी वहां एक लड़का पहुंचा। मैंने उससे मदद की गुहार लगाई तो उसने मेरा हाथ जोर से पकड़ लिया और मुझे जगंल की तरफ खींचने लगा। इस दौरान वह कह रहा था 'आ तुझे तेरा फोन दिलाता हूं।' उस भयानक रात को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे लगा कि आज तो मैं गई। मैं चिल्ला रही थी लेकिन लोग केवल देख रहे थे। रतन ने आगे बताया कि तभी दो लड़के आए और उन्होंने मुझे सही सलामत घर पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें