प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
महज छह साल के करियर में किया शानदार काम
प्रत्युषा बनर्जी हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने साल 2010 में जमशेदपुर को छोड़कर मायानगरी मुंबई को ओर अपने कदम बढ़ा लिए थे। यहां पर अभिनेत्री अपनी किस्मत आजमाने आई थीं और वह सफल भी रहीं। मुंबई आने के बाद प्रत्युषा बनर्जी ने 2010 में ही टेलीविजन शो 'रक्त संबंध' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी नजर आईं। लेकिन उन्हें असली पहचान 'बालिका वधु' से मिली थी। आनंदी के रूप में अभिनेत्री को खूब प्यार मिला था। वह 'बिग बॉस', 'प्यार तूने क्या किया', 'सावधान इंडिया', 'स्वरागिनी', जैसे धारिवाहिकों में भी शानदार काम करती दिखी थीं। प्रत्युषा ने अपने छोटे से करियर में अच्छा खासा काम किया था।