अब आगे की क्या प्लानिंग है?
क्रिएटिविटी के लिए हिंदी सिनेमा का ये सबसे बेहतरीन दौर चल रहा है। अगर आपके पास कुछ भी नया करने की, कुछ भी अलग कहने की बात है तो सिनेमा सुनने को तैयार है। मुझे तो एक के बाद एक ऑफर्स आ रहे हैं पर मैं हड़बड़ी में भागने वाला इंसान नहीं हूं। टीवी में पैर जमाए, वेब सीरीज में दम दिखाया, अब बारी सिनेमा की है। इसके बाद जो भी होगा, सामने आता जाएगा।