सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके परिवार के बाद किसी को सबसे बड़ा झटका लगा तो वह उनकी सबसे अच्छी और खास दोस्त शाहनाज गिल ही थीं। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज ने काम से भी दूरी बना ली थी। उन्हें इस सदमे से बाहर आने में काफी समय लगा। इस बीच शहनाज ने अपने प्यार को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के 56 दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देने बात लिखी थी। इसके कुछ दिन बाद ही शहनाज ने अपने ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर वीडियो रिलीज की, जिसे एक दिन में करोड़ों लोगों ने देखा और प्यार दिया। वीडियो में शहनाज बेहद दुखी दिख रही थीं। जहां लोगों ने शहनाज के वीडियो को खूब प्यार दिया वही वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गईं। लोगों के लगातार कमेंट्स के बाद अब शहनाज के समर्थन में एक्टर एली गोनी आ गए हैं।