फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 44: अनुपमा ने फिर हासिल की नंबर वन पोजिशन, टॉप 5 में हुई इस शो की एंट्री

Thu, 11 Nov 2021 08:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल की लोकप्रियता बताने के लिए टीआरपी एक अच्छा माध्यम है। इस हफ्ते दर्शकों के पसंदीदा सीरियल को दर्शाती टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। 44वीं हफ्ते की यह लिस्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने जारी की है। इस बार लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, अब कुछ नए शोज में इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। 

 

अनुपमां

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से लगातार इस लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। शो में इन दिनों दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। अनुपमा के लिए अनुज के प्यार का इजहार शो में नया मोड़ लेकर आया है। ऐसे में दर्शक सीरियल में चल रहे मौजूदा ट्रैक में खासा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 6
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में 

स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और आयशा सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस हफ्ते इस शो को नंबर 2 पायदान पर रखा गया है। इस शो ने शुरू होते से ही इस लिस्ट में अपनी पोजिशन पक्की कर रखी है। 

विज्ञापन

3 of 6
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सीरियल में जैस्मिन और तेजो की शादी के ट्रैक से शो को काफी फायदा हुआ है। 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में उड़ारियां तीसरे स्थान पर रहा।

4 of 6
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली

बीते कुछ हफ्तों से इस सीरिलय की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी है। सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी के शो इमली को इस हफ्ते लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। इन दिनों शो में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में फैंस को सीरियल में आ रहे ट्विस्ट काफी पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही और अभिमन्यु की जोड़ी दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में इस शो को पांचवा स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें 

धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा सीरियल ये हैं चाहतें भी टीआरपी लिस्ट में पांचवे पायदान पर रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें