किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 37वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।
अनुपमां
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमां इस हफ्ते फिर नंबर वन पर कायम है। शो में आए कई ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अनुपमा की जिंदगी में अनुज कपाड़िया की एंट्री के बाद अब अनुज और अनुपमा का कंपनी में साथ काम करना लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है।