फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: आसिम के बड़े भाई उमर की होगी बिग बॉस में एंट्री, शो से पहले होटल में हुए क्वारंटीन

Thu, 23 Sep 2021 05:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होने की खबर के साथ ही लोग इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। अगले महीने से शुरू होने वाले इस रियलिटी शो को लेकर हर रोज कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन में नजर आएंगे। शो का हिस्सा बनने के लिए उमर को क्वारंटीन भी कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिम के भाई उमर रियाज ने बिग बॉस- 15 का ऑफर कबूल कर लिया है। वहीं, कोरोना महामारी के चलते शो में एंट्री करने से पहले हर कंटेस्टेंट को एक हफ्ते के लिए खुद को क्वारंटीन करना होगा। इसी सिलसिले में उमर को कोरोना गाइडलाइन्स के तहत मुंबई के एक होटल में क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
आसिम रियाज- उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 14 का भी मिला था ऑफर

बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर पेशे से एक डॉक्टर हैं। उन्हें पिछले साल बिग बॉस 14 का भी ऑफर दिया गया है। जिसके बाद मेकर्स से उनकी चर्चा जारी थी, हालांकि पिछले सीजन में बात नहीं बन सकी। इसके अलावा उमर बेफिक्र रहो और गुनाह करदे जैसे म्यूजिक एलबम में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 5
आसिम रियाज- उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे उमर रियाज 

बता दें कि आसिम की ही तरह उमर रियाज की भी सोशल मीडिया पर काफी लंबी फैन लिस्ट है। उमर के बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की खबर सामने आने के बाद से ही वह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, आसिम के फैंस भी उमर की एंट्री पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के दो प्रतिभागी कंफर्म

वहीं, शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक सिर्फ दो ही नाम ऐसे हैं, जिन पर बिग बॉस 15 के घर के सदस्य की मुहर लग चुकी है। बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के पहले प्रतियोगी हैं। जबकि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों में दूसरा नाम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश और अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अकासा सिंह बनेंगी शो का हिस्सा

इससे पहले आई खबरों के मुताबिक शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का नाम भी जुड़ गया है। वहीं, इस शो के लिए एक और कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म रूप से सामने आ रहा है और वो सिंगर अकासा सिंह। इसके अलावा टीवी स्टार विशाल कोटियन का भी इस रियलिटी शो में हिस्सा लेना कंफर्म हो चुका है। हालांकि,अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें