टीवी सीरियल की 30वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि इस हफ्ते कौन से सीरियल ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार।
अनुपमां
नई टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां शो पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहा है। पिछले हफ्ते भी इसे लिस्ट में पहला ही स्थान मिला था। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के इस शो में नया ट्विस्ट आनेवाला है। दरअसल, शो में अब किंजल को बड़ा झटका लगने वाला है। पारितोष की जिंदगी में एक नयी लड़की की इंट्री होनेवाली है जिसके बारे में जल्द शाह फैमिली को पता चलेगा।