फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: देर रात तक जागने के चक्कर में बुरे फंसे तारक मेहता, बॉस ने दी नौकरी से निकालने की धमकी

Fri, 06 Aug 2021 04:47 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर हो चुका है। जेठालाल से लेकर पोपट लाल और दयाबेन तक ने अपनी कॉमेडी और अंदाज से सबका दिल जीता। इन्हीं किरदारों में से एक किरदार है तारक मेहता का जो शो में सबसे सुलझे हुए व्यक्ति हैं और सबकी उलझनों को सुलझाते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब शो में वो खुद ही एक ऐसी मुसीबत में फंस गए हैं जिससे बाहर आना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है।

इस बात से दुखी हैं तारक मेहता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जहां इन दिनों गोकुलधाम के सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं तो वही तारक मेहता के चेहरे पर काफी शिकन और परेशानी देखने को मिल रही हैं। वो एक ऐसी स्तिथि में फंस गए हैं जहां से उनके लिए निकालना काफी मुश्किल हो गया है। दरअसल गोकुलधाम के सभी सदस्य तो खुश हैं लेकिन तारक मेहता को अपनी नौकरी से हाथ धो बैठने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram
खतरे में पड़ी नौकरी

दरअसल सोसाइटी के मेंबर्स बैठकर बाटचेते में इतना गुम हो जाते हैं कि उन्हें समय का पता ही नहीं लगता। एक जगह इकट्ठा होकर वो दिलीप कुमार जी को याद करते हैं। समय का पता न चलने के कारण तारक मेहता को सोने में देरी हो जाती है जिसकी वजह से वो अगली सुबह देर से ऑफिस पहुंचते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram
बॉस ने निकालने की कि धमकी

एक तो तारक मेहता ऑफिस जाने के लिए पहले से ही देरी से उठते हैं, जिसके बाद जब वो टैक्सी बुलाते हैं तो उसे आने में भी काफी समय लगता है। इस बीच तारक मेहता को उनके बॉस का फोन आता है। वो तारक मेहता पर काफी गुस्सा होते हैं। दरअसल तारक मेहता को एक फाइल देनी होती है, लेकिन उन्हें वो फाइल देने में देरी हो जाती है। जिसके बाद उनके बॉस उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।
 

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram
क्या जाएगी तारक मेहता की नौकरी

क्या ये देरी तारक मेहता पर भारी पड़ेगी? क्या उन्हें उनके बॉस नौकरी से निकाल देंगे। क्या उनके मित्रमंडल तारक मेहता की नौकरी बचाने में उनकी मदद कर पाएगा। इस बात का इंतजार तो प्रशंसकोंके साथ-साथ हम सबको है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram
जेठालाल के सबसे करीब हैं तारक मेहता

वैसे तो शो में हर शख्स खुद में खास है और सभी पुरुष गोकुलधाम सोसाइटी में मिलकर रहते हैं। लेकिन जिनकी सबसे अधिक बॉंडिंग देखने को मिलती है वो हैं जेठालाल और तारक मेहता। जब भी जेठालाल किसी मुसीबत या उलझन में होते हैं तो वो सबसे पहले उसको सुलझाने के लिए उनके पास पहुंच जाते हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि जेठालाल अपने दोस्त तारक मेहता कि उनकी नौकरी बचाने में कैसे मदद करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें