छोटे पर्दे का पसंदीदा कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा है। यह शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर एक कलाकार का अपना एक अलग अंदाज है। इसलिए बच्चे हो या बूढ़े सभी इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस शो से जुड़े कलाकारों की घर-घर में पहचान बन गई है।
शो का हिस्सा नहीं है पुरानी सोनू
बीते कई सालों से प्रसारित हो रहे इस शो से जुड़े बाल कलाकार अब बड़े हो चुके हैं। कई आर्टिस्ट शुरू से लेकर अब तक इस शो जुड़े हैं तो कुछ ने बीच में ही शो छोड़ दिया। इन्हीं में से एक हैं सीरियल में गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी भिड़े मास्टर की बेटी का रोल निभाने वाली पुरानी 'सोनू' यानी निधि भानुशाली। वह भले ही अब शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लोग उन्हें अब भी खूब पसंद करते हैं।