फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि: तारक मेहता को बीच में ही छोड़ चल बसे थे 'डॉ. हाथी', घर से भागकर आए थे एक्टिंग की दुनिया में

Fri, 09 Jul 2021 09:45 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कवि कुमार आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल्स और उनके कलाकार घर-घर में मशहूर होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे सीरियल होते हैं जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखते हैं। ऐसे में लोगों को टीवी के कुछ कलाकारों से सीरियल में उनके किरदार से बेहद लगाव हो जाता है और वह उसे अपना काम निपटाकर सीरियल देखने बैठ जाते हैं। कुल मिलाकर छोटे परदे के चेहरे की भी लोकप्रियता फिल्मी सितारों से कम नहीं होती। ऐसे में इस अटैचमेंट का असर यह होता है कि दर्शकों का चहेता कलाकार उनकी जिंदगी में एक पसंदीदा इंसान बन जाता है, लेकिन तब बड़ा दुख होता है जब कुछ स्टार्स शो को या तो बीच में ही छोड़ देते हैं या फिर जब वे दुनिया से ही चले जाते हैं।

ऐसा ही कुछ बेहद लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता के उल्टा चश्मा के डॉ. हाथी के साथ हुआ। कवि कुमार आजाद उर्फ डॉक्टर हंसराज हाथी की साल 2018 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उन्हें गुजरे तीन साल हो गए हैं लेकिन आज भी दर्शक उनके किरदार से बेहद प्यार करते हैं और आज भी वह सभी के दिलों में जिंदा हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. हाथी - फोटो : सोशल मीडिया
आज भले ही टीवी अभिनेता कवि कुमार आजाद आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन ऐसा ही शायद कोई होगा जो उनके अभिनय को भूल पाया होगा। अचानक हुए उनके निधन से उनके फैंस और शो की पूरी टीम को बड़ा धक्का पहुंचा था। शो में उनका बड़ा अहम किरदार था और लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद थी। डॉ. हाथी का किरदार अब अभिनेता निर्मल सोनी निभा रहे हैं। जब डॉ. हाथी के निधन की खबरें आई थीं तो दर्शक रोने लगे थे और सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो भी पोस्ट की थी।
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. हाथी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता' के इस किरदार ने डॉक्टर हाथी को जितनी शोहरत दिलाई उससे ज्यादा दौलत भी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कवि एक दिन की शूटिंग के 25 हजार रुपए फीस लेते थे। हर दिन के इस कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से हाथी साहब एक महीने में करीब 7 लाख रुपए कमा लेते थे।

4 of 5
डॉ. हाथी - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के सासाराम के रहने वाले कवि कुमार बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। उन्हें कविताएं लिखने का बहुत शौक था लेकिन उनके घर वाले उनके एक्टर बनने के खिलाफ थे लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए वो घर से भाग गए। डॉ. हाथी बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। साल 2000 में आई आमिर खान की फिल्म 'मेला' में वो नजर आए थे। इसके अलावा डॉ. हाथी ने परेश रावल के साथ 'फंटूश' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. हाथी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। पहले वह लगभग 200 किलो के थे। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी। खबर आई थी कि डॉ. हाथी अपना वजन कम करने से घबराते थे क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं ये शो उनसे न छिन जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें