फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक शो के बंद होने पर अभिनेत्री ने निर्माता पर लगाया आरोप, बोलीं- 'नहीं मिले बकाया 30 लाख रुपये'

Thu, 07 Nov 2019 02:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tina Datta - फोटो : file photo
मशूहर टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता (Tina Datta) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसके पीछे टीना का बयान है जिसमें उन्होंने शो के निर्माता के ऊपर पैसे ना देने का आरोप लगाया है। टीना दत्ता ने यह बातें इंटरव्यू के दौरान कहीं। अभिनेत्री ने इस मामले को लेकर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में निर्माता के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। टीना आखिरी बार सीरियल 'डायन' में नजर आई थीं जो कि अचानक बंद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Tina Datta - फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट में छ्पी रिपोर्ट के अनुसार टीना दत्ता ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। टीना ने कहा- 'शो के निर्माता ने उन्हें अभी तक पैसों का भुगतान नहीं किया है। शो के बंद हो जाने के बाद निर्माता ने मुझे 30 लाख रुपये का भुगतान करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि इस बड़े सीरियल को चलाने पर उन्हें काफी नुकसान हुआ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Tina Datta - फोटो : file photo
टीना ने आगे कहा- 'ऐसा संभव नहीं है क्योंकि उनके पास बैकअप में स्पॉन्सर और विज्ञापनों की सहायता थी।' इसके साथ ही टीना ने इंटरव्यू में अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया। टीना ने कहा- 'मैंने कई जगहों पर निवेश किया हुआ था। एक घर भी खरीदा था। मेरे दिमाग में कहीं ना कहीं था कि भले ही शो बंद हो जाए, फिर भी मुझे बचा हुआ पैसा अगले तीन महीनों में मिल जाएगा। निर्माता ने मुझे पैसा देने से इनकार कर दिया। बुरी स्थिति में फंस गई। समझ नहीं आ रहा कि मैं अब सब कैसे ठीक करूं?'

4 of 5
Tina Datta - फोटो : instagram
अब टीना ने इस मामले में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन में शो के निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टीना ने इंटरव्यू में कहा- 'मैं अकेली ऐसी नहीं हूं जिसके साथ ऐसा हुआ, ऐसे कई अभिनेता हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि या तो निर्माता को हमें बकाया पैसा देना चाहिए या फिर कॉन्ट्रैक्ट में इस बारे में लिखना चाहिए कि अगर सीरियल में लाभ नहीं मिलता है तो भुगतान की नियम और शर्ते क्या होंगी?' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tina Datta - फोटो : social media
आपको बता दें, 'डायन' सीरियल के दौरान ही टीना दत्ता ने अभिनेता मोहित मल्होत्रा पर सीन के दौरान गलत तरह से छूने का आरोप लगाया था। टीना ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी इंडस्ट्री में 'उतरन' सीरियल से की थी। इस सीरियल में टीना बहुत मशहूर हो गई थीं। इसके बाद कोई आने को है, 'शनि' में भी नजर आईं। टीवी के अलावा टीना ने फिल्मों में भी काम किया है।  फिल्मों में 'चोखेर बाली' के अलावा कई और फिल्में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- टेरेंस लुईस ने बताया रियलिटी शोज का काला सच, सामने आई चैनल और कंटेस्टेंट की हकीकत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें