पिछले कुछ समय से टीवी रियलिटी शो की बहार आई हुई है। हर दूसरे चैनल पर कोई न कोई रियलिटी शो देखने को मिल जाता है । कुछ पॉपुलर शो की बात करें तो इसमें 'कौन बनेगा करोड़पति', 'इंडियन आइडल', 'डांस इंडिया डांस' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे शो शामिल हैं । हाल ही में कोरियोग्राफर टेंरेंस लुईस ने इन रियलिटी शोज का काला सच सबके सामने ला दिया ।
विज्ञापन
2 of 5
terence lewis
- फोटो : social media
टेरेंस कई डांस रियलिटी शो के जज रह चुके हैं । टेरेंस ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंटेस्टेंट वोट पाने के लिए काफी मोटी रकम देते हैं । उन्होंने रियलिटी शो की तुलना राजनीतिक चुनाव से की । जिस तरह चुनाव में नेता खुद को जिताने के लिए पैसे देते हैं, ऐसा ही रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट भी करते हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
Terence Lewis
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'वहां बहुत बड़ा खेल चलता है । आपको जीतने के लिए बहुत पैसे देने पड़ते हैं । वोटिंग अलग-अलग तरीकों से होती है । तो कंटेस्टेंट वोट पाने की हर संभव कोशिश करते हैं । लेकिन रियलिटी शो में कुछ बहुत टैलेंटेड लोग भी आते हैं । राघव जुयाल इसका अच्छा उदाहरण है । वो जीता नहीं था लेकिन इंडस्ट्री में आज भी काम कर रहा है ।'
4 of 5
टेरेंस लुईस
'कंटेस्टेंट ऐसे लोगों को हायर करते हैं जो उनके लिए वोट और कॉल करें । चैनल इन सब में दखलअंदाजी नहीं करता क्योंकि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है । वो केवल ये चाहते हैं कि लोग उनका शो देखें । जब मुझे ये सब पता चला तो मैंने ऐसे शो का हिस्सा बनना बंद कर दिया ।'
टेरेंस जी5 की अगली वेब सीरीज 'लव, स्लीप, रिपीट' का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये सब बताया । बता दें कि टेरेंस ने फिल्म 'लगान', 'झंकार बीट्स', 'रामलीला' और कई म्यूजिक स्टेज शो को कोरियोग्राफ किया है । टेरेंट इटरनेशनल लेवल पर भी काफी मशहूर हैं ।