फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन टीवी कलाकारों की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, इस सुपरहिट सीरियल का यह एक्टर लेता है सबसे मोटी रकम

Fri, 30 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Mohit Raina
टेलीविजन की दुनिया भी दिन ब दिन अपना विस्तार करती जा रही है और इसके किरदार बॉलीवुड एक्टर से भी कम पॉपुलर नहीं हैं। माना कि बॉलीवुड में काम करने की फीस भले ही ज्यादा हो लेकिन बता दें कि टीवी कलाकारों की काम की कीमत जानकर आप दातों तले उगंलिया दबा लेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी कलाकार के बारे में जिनकी फीस जानकर आपको होगी हैरानी..
Trending Videos
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट

2 of 10
bepannaah jennifer winget
टीवी सीरियल की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेटं का नाम टॉप की एक्ट्रेस में शुमार है। टीवी की दुनिया में कई सीरियल करने वाली विंगेट अब सीरियल बेपनाह में नजर आ रही हैं। बता दें कि विंगेट हर एपिसोड का तकरीबन एक लाख रुपये वसूलती हैं। 
विज्ञापन

रवि दुबे

3 of 10
ravi and sargun
रवि दुबे टीवी जगत का जाना-माना नाम है। लोग उन्हें पॉपुलर सीरियल जमाई राजा से जानते हैं। बता दें कि वह भी एक दिन के शूट के लिए एक लाख रुप.ये लेते हैं।  

करण पटेल

4 of 10
करन पटेल
टीवी की दुनिया में सबसे हिट सीरियल चल रहा 'ये है मोहब्बतें' में लीड किरदार करने वाले करण पटेल की गिनती भी अब टीवी स्टार में की जाने लगी हैं और इसी के चलत वह भी अब एक दिन के शूट का 1.2 लाख रुपये ले रहे हैं। 
विज्ञापन

राम कपूर

5 of 10
Ram kapoor
टीवी दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा राम कपूर भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दुुनिया में सब जानते हैं। बता दें कि एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में राम के किरदार के लिए दिन का 1.25 लाख रुपय लेते थे। 
विज्ञापन

दिशा

6 of 10
Disha Vakani
सब टीवी पर आने वाला हिट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन का किरदार निभाने वालीं दिशा एक एपिसोड के लिए 1.40 लाख रुपये ऐंठती हैं। 
विज्ञापन

शैलेष लोढ़ा

7 of 10
shailesh Lodha
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ही तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा एक दिन के शूट के लिए ₹ 1.5 लाख चार्ज करते हैं। 

मिशाल रहेजा

8 of 10
Mishal raheja
पॉपुलर टीवी चैनल कलर्स पर अपना रंग बिखेरने वाले सीरियल इश्क का रंग सफेद में लीड किरदार निभाने वाले मिशाल रहेजा प्रति ऐपीसोड का 1.60 लाख रुपया लेते हैं।

दिलीप जोशी

9 of 10
dilip joshi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज के समय के सबसे पॉपुलर टीवी शो में से एक है। इसमें जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी प्रतिदिन के हिसाब से ₹ 1.7 लाख फीस लेते हैं। 
विज्ञापन

मोहित रैना

10 of 10
मोहित रैना
सीरियल 'देवों के देव महादेव' से सुपरहिट हुए एक्टर मोहित रैना टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा फीस वसूलते हैं। बता दें कि वह एक एपीसोड का 1.85 लाख रुपये लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें