फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो: गोविंदा नहीं दे पाए इन सवालों के जवाब तो सुनीता ने खोल दिया 'कच्छे' का राज, देखें वीडियो

Fri, 10 Sep 2021 11:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनीता, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
द कपिल शर्मा शो एक बार फिर टीवी पर प्रसारित हो चुका है और लोग हर एक एपिसोड का जमकर आनंद ले रहे हैं। अब तक बहुत से सितारे जैसे अक्षय कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन शो में उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। आने वाले एपिसोड में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आने वाले हैं। इसकी एक झलक सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

सुनीता की बात पर छूटी सबकी हंसी

गोविंदा इससे पहले कई बार कपिल के शो का हिस्सा बन चुके हैं वहीं जब भी गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं तो हंसी का माहौल दोगुना हो जाता है। अब हाल ही में जो वीडियो सामने आया है उसमें काफी मजेदार बाते हुईं। इस वीडियो में सुनीता कच्छे के रंग के बारे में बात करती नजर आईं जिसे सुनकर हर किसी की हंसी छूट गई।


विज्ञापन

2 of 5
सुनीता, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल प्रोमो में दिख रहा है कि कपिल गोविंदा से पूछते हैं कि सुनीता की ईयरिंग का रंग क्या है? इस पर गोविंदा जवाब नहीं दे पाते हैं। इसके बाद कपिल पूछते हैं कि- सुनीता मैम ने किस रंग की नेलपेंट लगाई है? इस पर फिर गोविंदा कुछ नहीं बोल पाते। इसके बाद गोविंदा कहते हैं कि, 'कपिल तू सवाल पूछ रहा है कि मेरी बैंड बजा रहा है? जिसके जवाब में सुनीता कहती हैं, 'मुझसे पूछो मैं कच्छे का रंग भी बता दूंगी'। अब सुनीता की ये बातें सुनकर सबकी हंसी छूट गई।
विज्ञापन

3 of 5
सुनीता गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें सुनीता काफी मजेदार बताती नजर आईं थीं। सुनीता ने कहा कि वो गोविंदा से ऐसी जगह टकराईं जहां नहीं मिलना चाहिए था। सुनीता आगे कुछ और बोलती इससे पहले ही गोविंदा ने कह दिया कि वो कभी पकड़े नहीं गए। सुनीता और गोविंदा की मस्ती देखकर ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को ये एपिसोड काफी मजेदार लगने वाला है।

4 of 5
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कृष्णा अभिषेक भी कपिल के शो का हिस्सा हैं लेकिन गोविंदा और सुनीता वाले एपिसोड में कृष्णा नजर नहीं आने वाले। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि गोविंदा और कृष्णा में काफी लंबे समय से लड़ाई चल रही है और कृष्णा किसी भी बात को और बढ़ाना नहीं चाहते। ऐसे में उन्होंने फैसला किया कि वो गोविंदा वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे। हालांकि ये बात सुनीता को काफी बुरी लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram
सुनीता आहूजा ने कहा, ‘कृष्णा अभिषेक ने उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनने के लिए मेरे परिवार के लिए जो बात कही है मैं उससे बहुत दुखी हूं। कृष्णा का कहना है दोनों पार्टियां स्टेज साझा नहीं करना चाहती। अगर आपको याद हो तो गोविंदा ने अपने बयान में ये साफ जाहिर किया था कि वो निजी मामलों को पब्लिक में नहीं लाएंगे। गोविंदा अपनी बात पर कायम हैं। मैं वापस दोहराना चाहती हूं कि हम एक दूरी बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन अब बात इस हद तक आ गई है जहां इसपर बात करना जरूरी है’। गौरतलब है कि इससे पहले के भी कई एपिसोड में जब भी गोविंदा कपिल के शो में पहुंचे थे कृष्णा उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें