फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो: कीकू शारदा ने गोविंदा संग अनबन पर कृष्णा अभिषेक पर कसा तंज, कहा- आजकल इन्हें देखते तक नहीं राजा बाबू

Thu, 30 Sep 2021 05:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा, कीकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से चले आ रहे गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की अनबन के बीच अब कॉमेडियन कीकू शारदा ने इस झगड़े पर तंज कसा है। इन दिनों कीकू द कपिल शर्मा शो के कास्ट मेंबर के तौर पर टेलीविजन पर नजर आ रहे हैं। इसी बीच सोनी टीवी ने हाल ही में शो के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। 

दरअसल, शो के आगामी एपिसोड में रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। इसी एपिसोड का एक वीडियो क्लिप चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कीकू कृष्णा पर गोविंदा के साथ चल रहे झड़गे पर कटाक्ष करते दिखाई दिए। वीडियो में कीकू सनी देओल के किरदार में नजर आए जबकि कृष्णा धर्मेंद्र की नकल करते दिखाई दिए। शो में मेहमान बनकर आईं करिश्मा कपूर को संबोधित करते हुए कृष्णा कहते हैं कि, "करिश्मा जी, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, कल ही मैं आपकी फिल्म राजा बाबू देख रहा था।" 

विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म राजा बाबू का किया जिक्र
इस पर कीकू ने मजाक में कहते हैं कि, "इन्होंने तो राजा बाबू देख ली, लेकिन जो राजा बाबू हैं वह आजकल में इन्हें नहीं देखते।" कीकू की यह बात सुन जहां कृष्णा हैरान रह जाते हैं वहीं बाकी सब हंसकर तालियां बजाने लगते हैं। अपनी इस बातचीत के दौरान वह साल 1994 में आई डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म राजा बाबू का जिक्र कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता गोविंदा और खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

विज्ञापन

3 of 5
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिर गरमाया विवाद
बता दें कि बीते दिनों  'द कपिल शर्मा शो' में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता मेहमान बने थे। लेकिन उस दौरान कृष्णा उस एपिसोड की शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद यह बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता ने कह दिया कि वह दोबारा कभी कृष्णा शक्ल नहीं देखना चाहती।

4 of 5
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा ने मांगी थी माफी
वहीं, सुनीता के इस स्टेटमेंट के बाद कृष्णा ने कहा था कि मैं गणेश जी से प्रार्थना करता हूं कि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाए। उन्होंने कहा कि मैं जाहता हूं कि परिवार की ये समस्या भी गणेश जी दूर कर दें। भले ही इंटरनल इश्यू होते हैं, वो भी सॉल्व हो जाए बस यही प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

एक ट्वीट से शुरू हुआ था विवाद
बता दें कि बीते कई सालों से कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच विवाद की खबरें आती रही हैं। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस पर  सुनीता आहूजा ने कहा कि यह ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद से ही गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें