फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने बाद फिर लौटा 'बिग बॉस 13', कोरोना की वजह से विदेश में फंसी अभिनेत्री, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें

Wed, 25 Mar 2020 04:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Salman, Aditi and Sidharth and Rashami - फोटो : file photo
'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
baarish - फोटो : file photo
कोरोना संकट में इस चैनल ने किया वेब सीरीज के प्रसारण का एलान
कोरोना वायरस के चलते बंद हुई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग का तोड़ चैनलों ने निकाल लिया है। इसकी शुरुआत जी टीवी से हो रही है जो डिजिटल पर लोकप्रिय रहीं वेब सीरीज का प्रसारण अब टीवी चैनल पर करने जा रहा है। इन वेब सीरीज का टीवी प्रसारण बुधवार से शुरू हो रहा है। ‘कर ले तू भी मोहब्बत‘, ‘बारिश‘ और ‘कहने को हमसफर हैं‘ ये तीनों वेब सीरीज एक के बाद एक रात नौ बजे से प्रसारित होंगीं।
विज्ञापन

3 of 6
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' के बाद फिर से एक साथ शो कर सकते हैं सिद्धार्थ-रश्मि
सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की जोड़ी जितनी 'बिग बॉस 13' में पसंद की गई उतना ही इन दोनों के झगड़े ने शो में बवाल मचाया। ये दोनों सितारे एक दूसरे को 'बिग बॉस' शुरू होने से पहले ही जानते थे लेकिन बिग बॉस में आने के बाद खूब झगड़े। यहां तक कि रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर चाय तक फेंक दी थी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि रश्मि और सिद्धार्थ एक साथ किसी शो में आने वाले हैं। इस खबर पर रश्मि देसाई ने चुप्पी तोड़ी है। इस खबर पर प्रतिक्रिया पिंकविला वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने दी। इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा- 'अभी जब तक कुछ फाइनल नहीं होता है, मैं कुछ भी नहीं कह सकती हूं।'

4 of 6
aditi bhatia - फोटो : file photo
कोरोना की वजह से विदेश में फंसी 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री
भारत में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ गई है जिसकी वजह से कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच कई सितारों की विदेश में फंसे होने की खबरें आ रही हैं। इस लिस्ट में 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री अदिति भाटिया ने एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। अदिति एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही भल्ला का किरदार निभा चुकी हैं। पीएम मोदी ने भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में ये अभिनेत्री अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी खुद वीडियो साझा करके दी। 
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan BIgg Boss 13 - फोटो : twitter
फिर से टीवी पर लौटा 'बिग बॉस 13'
'बिग बॉस 13' का फिनाले करीब डेढ़ महीने पहले ही खत्म हुआ है। टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो माना जाने वाला बिग बॉस का इंतजार हर फैन को होता है। इस बीच मेकर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। बिग बॉस 13 एक बार फिर से टीवी पर लौट चुका है। इस शो का प्रसारण 23 मार्च से हो गया है। जिन लोगों ने इस सीजन को नहीं देखा है या फिर कोई एपिसोड नहीं देख पाए हैं वो इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
कोरोना की वजह से टीवी की पार्वती ने बढ़ाई शादी की तारीख 
कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सभी अपने पहले से तय प्लान को कैंसिल कर रहे हैं। इसका असर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ता दिख रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी अभिनेता कुणाल वर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं। अब जिस तरह से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है उसके बाद उन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है। वेबसाइट स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा और कुणाल ने फैसला लिया है कि शादी की तारीख को कुछ समय के होल्ड पर रख दिया जाए। शादी को लेकर कुणाल वर्मा ने कहा कि 'हम यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सब ठीक हो जाए और फिर 31 मार्च के बाद कोई फैसला लेंगे'। 

कनिका कपूर हेल्थ अपडेट: तीसरी बार भी कोरोना संक्रमित पाई गईं गायिका, अभी भी हैं आइसोलेशन में
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें