फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से डरीं 'मेरी आशिकी तुमसे ही' की ये प्रेग्नेंट अभिनेत्री, कहा- 'बेबी कुछ दिन और अंदर ही रहना, माहौल खराब है'

Wed, 25 Mar 2020 11:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति खन्ना - फोटो : Social Media
मेरी आशिकी तुमसे फेम अभिनेत्री स्मृति खन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। स्मृति का इस समय नौवां महीना चल रहा है और वो किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में स्मृति हाल फिलहाल में बन रहे माहौल को लेकर काफी डरी हुई हैं। कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सबकुछ लॉकडाउन है। ऐसे में अभिनेत्री अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी इमोशनल हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Smriti Khanna - फोटो : Instagram
वैसे तो स्मृति अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। स्मृति अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वो अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई देती हैं। यहां तक कि अपने बेबी शावर में भी स्मृति बेहद खुश नजर आई थीं। लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम पड़ाव पर स्मृति थोड़ी इमोशनल होती दिखाई दे रही हैं। देश के हालातों को देखकर स्मृति अपने बच्चे के लिए थोड़ी डरी हुई हैं। जिसे ल्कर स्मृति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति खन्ना - फोटो : Social Media
स्मृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ स्मृति ने अपने आने वाले बच्चे के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है। स्मृति ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'डियर बेबी, कुछ दिन और अंदर रह लो। फिलहाल दुनिया में बहुत अजीब हालात हैं। मैं नहीं जानती कि फ्यूचर में क्या होगा पर मैं जानती हूं कि आप पहले से मजबूत होगे और आप इस दुनिया में आएंगे।'

4 of 5
Smriti Khanna baby shower - फोटो : Instagram
आगे स्मृति लिखती हैं, 'आप ऐसी दुनिया में जन्म लेंगे जहां आपको नए तरीके से जीना सीखना होगा और ये कोई गलत बात नहीं है। मैं जानती हूं कि आपने अपना हर दिन सेलिब्रेट किया है। हर किक, रोल, मूवमेंट को मैं पहचानती हूं और उससे प्यार करती हैं। इस दुनिया की अन्य मांओं को लेकर भी सोचती हूं जो इस हालात में प्रेग्नेंट हैं। क्योंकि हमें पता है कि प्रेग्नेंसी पूर तरह से एक अनिश्चितता वाली बात होती है। गुस्सा भी इसमें शामिल है। लेकिन याद रखें हम लोग साथ हैं और हम इसे एक साथ कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smriti Khanna baby shower - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले स्मृति ने अपनी तस्वीर फैन्स के साथ साझा करते हुए बताया था कि ये उनता नौवां महीना चल रहा है। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी। जिसे उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। वहीं अब इस तस्वीर और स्मृति के इमोशनल मैसेज पर फैन्स उनको हिम्मत दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें