फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सितारों ने रक्षाबंधन के लिए छुपा कर रखे हैं ये सरप्राइज, आपने भी तैयारी की है क्या?

Thu, 15 Aug 2019 01:17 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
TV Stars - फोटो : Social Media
रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई अपनी बहन के साथ मनाना चाहता है। बहनें भी इस दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का सालभर इंतजार करती हैं। कैसे मुंबई में रक्षाबंधन मना रहे हैं आपके फेवरेट टीवी सितारे..आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Sharad Malhotra - फोटो : Social Media
इस बार बहन को दूंगा सरप्राइज: शरद मल्होत्रा
मेरी एक बड़ी बहन हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। इस बार संभव है कि मैं अपने होमटाउन कोलकाता जाकर अपनी बहन को सरप्राइज भी करूं। इस बार कई सालों बाद मैं अपनी बहन से राखी बंधवाउंगा वरना वह हमेशा मेरे लिए अपने ससुराल से मुंबई राखी कुरियर करती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Yesha Rughani - फोटो : Social Media
बहनों को बांधती हूं राखी: यशा रुघाणी 
मेरे पांच सिब्लिंग्स हैं। बचपन में मैं उन्हें राखी बांधती थी, लेकिन मैं जबसे मुंबई शिफ्ट हुई हूं। तबसे मैं अपनी बहनों को राखी बांधती हूं जो अब मेरे साथ मुंबई में रहती हैं।

4 of 9
Sumedh Mudgalkar - फोटो : Social Media
मेरी क्लासमेट बनी मेरी बहन: सुमेध मुदगलकर 
मेरी कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन मैं और मेरे छोटे भाई के पास एक ऐसी बहन है जो किसी सगी बहन से कम नहीं है। मेरी क्लासमेट मेरी सबसे प्यारी बहन है। वह हर साल हमें पुणे के घर पर आकर राखी बांधती थीं। वह अब भी मेरे भाई को घर जाकर राखी बांधेगीं और मेरे लिए राखी मुंबई में कुरियर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 9
Mallika Singh - फोटो : Social Media
उत्तराखंड जाएगी मेरी राखी: मल्लिका सिंह
मेरा कोई सगा भाई नहीं है पर मेरा कजिन भाई मेरे लिए सबकुछ हैं। मैं खुद अपनी हाथों से राखी बनाकर अपने भाई को उत्तराखंड भेजने वाली हूं। मेरे भाई को रंगबिरंगे कलर्स से बहुत प्यार है इसलिए मैं उसे बहुत कलरफुल राखी बनाकर भेज रही हूं।
विज्ञापन

6 of 9
Helly Shah - फोटो : Social Media
छोटे भाई के लिए सरप्राइज: हेली शाह  
हेली शाह बताती हैं कि मेरा भाई मुझसे छोटा है और मैं उसे बहुत प्यार करती हूं। मैं और वह अपने अहमदाबाद के घर पर जब भी एकसाथ होते हैं तो हम बहुत मस्ती करते हैं और मां को परेशान कर देते हैं। इस राखी पर भले ही मैं अपने होमटाउन नहीं जा पाऊंगी पर मैंने उसके लिए बहुत सारे सरप्राइज प्लान किए हैं, जिसे देखकर वह बहुत खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 9
Bhumika Gurung - फोटो : Social Media
सेट पर मनाऊंगी राखी: भूमिका गुरंग 
भूमिका बताती हैं कि मैं इस बार अपनी राखी सेट पर मनाने वाली हूं। शूटिंग के टाइट शेड्यूल के चलते घर जाना मेरे लिए संभव नहीं है। इसलिए मैं सेट पर अपने रील भाई मोनू(अराफत शेख) और रील लाइफ देवर डायमंड सिंह (जतिन सूरी) को राखी बाधूंगी।  इसके अलावा मैं अपने भाई के लिए घर पर कई सरप्राइज भी भेज रही हूं और उसके साथ स्काइप पर अपनी राखी मनाऊंगी। 

8 of 9
Srishti Jain - फोटो : Social Media
पापा को बांधती हूं राखी: सृष्टि जैन 
मेरा कोई अपना सगा भाई नहीं है फिर भी मुझे इसकी कमी कभी महसूस नहीं हुई क्योंकि मैं अपने पापा को राखी बांधती हूं। अब रक्षा करने वाले भाई हो या पापा वह रिश्ता इन सब में सबसे ज्यादा सर्वोपरी है। इसके अलावा मैं अपने कजिन भाई को भी राखी बांधती हूं।
विज्ञापन

9 of 9
Ram Yashvardhan - फोटो : Social Media
मनौती को भेजा है शगुन: राम यशवर्धन 
राम बताते हैं कि मेरी बहन का नाम मनौती है। हम दोनों भाई बहन में बहुत प्यार है। मैं जब भी घर जाता हूं वह हमेशा मेरा बहुत ख्याल रखती हैं। मुझे तो याद भी नहीं है कि हम बड़े होने पर कब लड़े थे जबकि बचपन में हम बहुत लड़ा करते थे। रक्षा बंधन पर भले से मैं घर नहीं पहुंच पाऊ, लेकिन उसका शगुन उस तक जरूर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें