फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सितारों ने बताए स्वतंत्रता के मायने, बोले- 'सबको हो आजादी का एहसास, तभी पूरी होगी आजादी की बात'

Wed, 14 Aug 2019 04:30 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
15 अगस्त को हमारे देश को आजादी मिली थी। उस वक्त आजादी गुलामी से मिली थी। इस आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। आजादी की सालगिरह पर पूरा देश जश्न में डूबा है। इस खास मौके पर छोटे परदे के तमाम सितारों ने भी इस मौके पर अपने उद्गार व्यक्त किए और बताया कि आजादी उनके लिए क्या मायने रखती है।
विज्ञापन

2 of 10
राजवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
राजवीर सिंह: मन की अवस्था है आजादी
राजवीर सिंह बताते हैं कि स्वतंत्रता सिर्फ मन की एक अवस्था है। रूढ़िवादी सोच से हटकर कुछ करना ही स्वतंत्रता है। जिस तरह से हमने खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करना शुरू कर दिया है चाहे वह माध्यम जो भी हो जैसे राइटिंग, फिल्म, कला या संगीत। खुलकर अपनी बात को सबके समक्ष रखना और खुलकर कोई बात बोलना ही आज़ादी है। 
विज्ञापन

3 of 10
हैली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हेली शाह: जिम्मेदार नागरिक बनना जरूरी
स्वतंत्रता बहुत जिम्मेदारी के साथ आती है। केवल जिम्मेदार नागरिक को शिकायत करने का अधिकार होना चाहिए। अगर आप राह चलते कचरा फ़ेंक देते हैं, पान थूंक देते हैं या सरकारी संपत्ति को हमेशा नुकसान पहुंचाते रहते हैं तो आप अच्छे नागरिक नहीं हैं। हमारे देश के युवाओं को पहले अपने देश के लिए और फिर खुद के लिए जिम्मेदार होने की जरूरत है। 

4 of 10
शरद मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शरद मल्होत्रा: महिलाओं के मन से डर निकलना जरूरी
शरद मल्होत्रा के अनुसार मेरे बचपन के दिनों में मेरे लिए स्वतंत्रता दिवस का मतलब केवल छुट्टी का दिन था। सुबह मैं पिताजी के साथ परेड देखता था और सभी के लिए खुद छोटे झंडे बनाता था। स्वतंत्रता तब होगी जब महिलाओं को शाम होनेपर उन्हें डराया नहीं जाएगा कि घर जाओ रात हो गई है। उन्हें उनके मन के अनुसार कपड़े पहनने की आज़ादी होगी, उन्हें देर शाम घर से निकलने से पहले किसी प्रकार का डर नहीं होगा। मुझे लगता है कि सभी पुरुषों को भी यह एहसास होना चाहिए कि उन्हें महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, जिसके बाद ही हम कह सकते हैं कि हम सभी स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

5 of 10
यशा रुघानी - फोटो : सोशल मीडिया
यशा रुघानी: बड़े होने पर समझ आया इस दिन का महत्व
यशा रुघानी बताती हैं कि मुझे अपने बचपन के दिन अब भी याद हैं जब हम स्वतंत्रता दिवस को प्यार करते थे क्योंकि इसका हम सभी के लिए छुट्टी था, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े हुए मैंने इस दिन के महत्व को समझना शुरू कर दिया। हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने एक स्वतंत्र भारत के लिए कितना संघर्ष किया है। आज यह एक ऐसा दिन बन गया है जो हमारे देश में सकारात्मक दृष्टिकोण और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

6 of 10
सुमेध मुदगलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सुमेध मुदगलकर: भारत के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं
सुमेध मुदगलकर बताते हैं कि मैं एक देशभक्त व्यक्ति हूं क्योंकि मुझे हमारे इतिहास के बारे में लगभग पूरी जानकारी है। वास्तव में भारतीय इतिहास स्कूल में मेरा पसंदीदा विषय हुआ करता था। मैं भारत के खिलाफ बात करने वाले या इसके खिलाफ बोले जाने वाले किसी भी अनैतिक काम को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं अपने देश के लिए बहुत समर्पित हूं। मैं अपनी जड़ों से जुड़े रहने पर विश्वास करता हूँ। हमें अपने देश के प्रति विश्वास और प्रेम होना चाहिए। इस स्वतंत्रता दिवस पर मेरा एकमात्र संदेश यह है कि हर किसी को अपने देश से प्यार करना चाहिए जैसे आप अपने माता-पिता या अपने साथी से प्यार करते हैं और यह प्रेम निस्वार्थ होना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
मल्लिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका सिंह: हर दिन हो आजादी का दिन
मल्लिका सिंह बताती हैं कि जब मैं छोटी थी तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेरे स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुआ करती थीं और मैं हमेशा पहले स्थान पर आया करती थी और बहुत सारे पदक मेरे नाम हो जाते थे। मुझे लगता है कि स्वतंत्रता दिवस हर दिन मनाया जाना चाहिए क्योंकि आपके देश के लिए आपका प्यार केवल एक दिन के लिए नहीं हो सकता है। यह वह दिन है जब हम अपने सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं और हमें यह आज़ाद भारत देने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।

8 of 10
अभिषेक शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक शर्मा: सीमा पर तैनात सैनिकों से प्यार है मुझे
अपने स्कूल के दिनों में मैं स्कूल में कप्तान हुआ करता था। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर हमेशा मार्च पास में सबसे आगे हुआ करता था और अपनी पूरी टुकड़ी का नेतृत्व करता था। उस समय मैं उस काम को इतनी गंभीरता से लेता था मानो मैं एक सैनिक हूँ और देश की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा रहा हूँ। मैं सीमा पर तैनात अपने सैनिकों से प्यार करता हूँ और उनका सम्मान करता हूं जो हर पल हर मौसम में हिमालय की छोटी पर तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। मेरे लिए स्वतंत्रता दिवस वह दिन है जब सभी नागरिकों को उनके बॉर्डर पर तैनात होने का एहसास होता है।  

9 of 10
भूमिका गुरंग - फोटो : सोशल मीडिया
भूमिका गुरंग: अपने मन के कपड़े पहन पाना भी आजादी
भूमिका बताती हैं कि आज़ादी बहुत बड़ा शब्द है और इसके कई मायने हैं। एक बच्चे के लिए स्कूल से छुट्टी मिलना उसकी आज़ादी है।  एक टीनेजर के लिए घर से बाहर निकलकर घूमना आज़ादी है। एक महिला के लिए अपने मन कपड़े पहनकर घूमना आज़ादी है। उसी प्रकार हमारे देश के लिए आज़ादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं उम्मीद करती हूँ कि हमारा देश जल्द ही आतंकवादियों से मुक्त हो जाएगा। उनके कारण हमेशा हमारे सैनिक बॉर्डर पर बैठकर अपने जान की आहुति देते रहते हैं।  
विज्ञापन

10 of 10
सृष्ठि जैन - फोटो : सोशल मीडिया
सृष्टि जैन: सबसे बड़ा त्यौहार हो 15 अगस्त
सृष्टि बताती हैं कि मैं हमेशा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाती हूँ। मेरा यह मानना है कि जब हम अपने सारे त्योहार को इतने मज़े से मनाते हैं तो यह दिन तो हमारे लिए सबसे बड़ा होना चाहिए। इस दिन हमारे देश को आज़ादी मिली थी। देश के कई वीर योद्धाओं ने हमें खुशहाल देखने के लिए अपनी जान गंवाई। इसलिए यह दिन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें