फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: टेलीविजन जगत में मशहूर है इन टीचर्स की क्लास, हंसते-हंसाते सिखाते हैं जीवन का पाठ

Sun, 05 Sep 2021 07:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टेलीविजन के टीचर्स - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में आज टीचर्स डे के मनाया जा रहा है। शिक्षकों को समर्पित इस खास दिन पर हर कोई अपने शिक्षकों को याद कर रहा है। एक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का स्थान काफी महत्वपूर्ण होता है, जो सांसारिक बोध करा कर जीवन की महत्वता बताते हैं। टीवी जगत में भी ऐसे ही कुछ टीचर्स काफी मशहूर हैं। टेलीविजन के इन शिक्षकों का अपना एक अलग अंदाज है। आइए जानते हैं टेलीविजन के ऐसे ही कुछ मशहूर शिक्षकों के बारे में- 

आदित्य (इमली)

सीरियल में एक जर्नालिस्ट का किरदार निभाने वाले आदित्य अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए शो में कभी- कभी टीचर की भूमिका निभाते भी नजर आते हैं। सीरियल इमली में आदित्य को कई बार इमली को पढ़ाते दिखाया गया है। आदित्य इमली को कभी गणित पढ़ाता है तो कभी जिंदगी की सच्चाई समझाता है। दरअसल, आदित्य उसकी पत्नी को पढ़ा लिखा कर उसके सपने पूरे करना चाहता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनिरुद्ध (बैरिस्टर बाबू ) - फोटो : सोशल मीडिया

अनिरुद्ध (बैरिस्टर बाबू )

कलर्स चैनल पर आने वाले शो बैरिस्टर बाबू में अनिरुद्ध को वकील होने के बाद भी एक टीचर का किरदार निभाते दिखाया गया है। सीरियल में पहले अनिरुद्ध ने अपनी पत्नी बोंदिता को पढ़ाया और फिर उसके जाने बाद गांव के गरीब बच्चों को पढ़ाने लगा था। इसके पीछे अनिरुद्ध का मकसद अज्ञानता को खत्म करना है।

विज्ञापन

3 of 6
मास्टरजी (भाभी जी घर पर है) - फोटो : सोशल मीडिया

मास्टरजी (भाभी जी घर पर है)

कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर है में मास्टर जी का किरदार भला किसे याद नहीं होगा। शो में संस्कारों की गंगा मास्टर जी के घर से ही निकलती है। जहां कोई अपने संस्कार भूलता है, वहां मास्टरजी की छड़ी बाहर आ जाती है। पिटाई करने के बाद मास्टरजी हमेशा कहते हैं कि संस्कार नाम का चीज है या नहीं।

4 of 6
आत्माराम भिड़े (तारक मेहता का उल्टा चश्मा) - फोटो : सोशल मीडिया

 

आत्माराम भिड़े (तारक मेहता का उल्टा चश्मा)

मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आत्माराम भिड़े टेलीविजन के पॉपुलर शिक्षकों में से एक हैं। शो में आत्माराम भिड़े को सभ्य समाज के एक सभ्य शिक्षक के रूप में दिखाया गया है। आत्माराम का यही अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।

विज्ञापन

5 of 6
विद्यावती (द कपिल शर्मा शो ) - फोटो : सोशल मीडिया

 

विद्यावती (द कपिल शर्मा शो )
टीवी के जाने माने कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो में विद्यावती का किरदार निभाने वाली टीवी अदाकारा सुगंधा मिश्रा को दर्शक शिक्षिका के रूप में बेहद पसंद करते हैं। विद्यावती की भूमिका में सुगंधा ने लोगों को हंसा हंसाकर खूब पाठ पढ़ाया था, जिसे याद कर आज भी लोग मुस्कुरा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलकनंदा मैम (हिप हिप हुर्रे) - फोटो : सोशल मीडिया

 

अलकनंदा मैम (हिप हिप हुर्रे)
टेलीविजन के मशहूर शिक्षकों की इस लिस्ट में आखिरी नाम सीरियल हिप हिप हुर्रे की अलकनंदा मैम का है। सीरियल में फिजिक्स टीचर का किरदार निभाने वालीं टीवी अदाकारा सुचित्रा पिल्लई को लोग खासा पसंद करते थे। अपने दौर में अलकनंदा मैम का ये किरदार बहुत फेमस हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें