फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2021: टेलीविजन सितारों ने अपने गुरुओं को किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा खास संदेश

Sun, 05 Sep 2021 05:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राघव तिवारी, मिताली नाग, कुणाल जय सिंह - फोटो : Instagram
एक गुरु का एक शिष्य की जिंदगी में बहुत महत्व होता है।माता-पिता हो या फिर स्कूल में हमें शिक्षित करने वाले अध्यापक हर कोई एक बच्चे की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक हमारे जीवन को एक आकार देते हैं। जिंदगी में हमें हर मुकाम पर कोई न कोई शिक्षक के रूप में मिलता है। कुछ हमें हर मुश्किल से लड़ना सिखाते हैं तो कुछ हमें दोस्त बनकर सही राह चुनने की सलाह देते हैं। आज 5 सितम्बर है यानी की गुरुओं का दिन। पूरे देश में इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

सितारों ने किया गुरुओं को याद

इस खास मौके पर हर कोई अपने गुरु को मैसेज करके उनके साथ के लिए उनका धन्यवाद कर रहा है। टेलीविजन जगत से जुड़े कई सितारों ने भी टीचर्स डे के इस खास मौके पर अपने गुरुओं को याद किया और उनके साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए तस्वीर साझा की। अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने अपने टीचर्स का धन्यवाद करते हुए उनके लिए खास संदेश लिखा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शुभांगी अत्रे - फोटो : Social Media
शुभांगी अत्रे

‘भाबी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी उर्फ शुभांगी अत्रे ने इस खास दिन पर अपने गुरु को याद किया और उन्होंने लिखा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं, क्योंकि अपनी बेटी के चेहरे में मुझे एक शिक्षक का प्रतिबिंब नजर आता है। वह कई नई तकनीकियों को सीखने में मेरी मदद करती हैं। मेरे अंदर वह हमेशा जवाब ढूंढने की इच्छा जगाती है’।

विज्ञापन

3 of 6
कुणाल जय सिंह - फोटो : Instagram
कुणाल जय सिंह

अभिनेता कुणाल जय सिंह ने अपने पिता का धन्यवाद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘मेरे पिता मेरे आदर्श हैं। मैं दिल से उनका शुक्रगुजार हूं क्योंकि वो मेरे शिक्षक हैं। मैं गुरु के रूप में उन्हें पाकर बेहद आनंदित हूं। मुझे पता है वो मेरा साथ कभी भी नहीं छोड़ेंगे। उनकी वजह से ही में मेरा उज्ज्वल भविष्य देख सकता हूं’।

4 of 6
राघव तिवारी - फोटो : Instagram
राघव तिवारी

अभिनेता राघव तिवारी ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस छात्र को एक अच्छा शिक्षक मिल जाता है उसे जिंदगी में हमेशा कामयाबी और खुशी मिलती है। बहुत सी चीजें मेरी जिंदगी में ऐसी हैं जो मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाई हैं। उन्होंने मुझे कई ऐसी बाते और तरीके बताएं हैं, जिनसे मुझमें बदलाव आया है। मैं उन्हें मेरे और मेरी सफलता के पीछे की प्रेरणा और ऊर्जा के लिए धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन

5 of 6
मिताली नाग - फोटो : Social Media

मिताली नाग

रूप मर्द का नया स्वरूप में मां की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मिताली नाग ने कहा, "मेरे माता-पिता ने मुझे एक अच्छी जिंदगी दी और ये सिखाया कि उसे कैसे जीना है। शिक्षक दिवस पर मैं उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं। आज मैं जिंदगी में जिस भी मुकाम पर हूं या जो कुछ भी हूं वो सब उनकी परवरिश का नतीजा हूं और मैं सच में बहुत गर्व महसूस करती हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि भाटिया - फोटो : Instagram

रवि भाटिया

शुक्ला द टैरर के मुख्य अभिनेता रवि भाटिया ने कहा, ‘जब भी मेरी जिंदगी में मेरा कोई बुरा समय आता था तो मेरे पिता ही मुझे सही मार्ग दिखाते थ। आपकी जिंदगी में एक शिक्षक का होना जिस पर आप निर्भर हो सकते हैं, भगवान का सबसे सुंदर आशीर्वाद है और मैं वास्तव में उन्हें पाकर बहुत धन्य हूं। ऐसे बहुत से तरीके हैं जिससे उन्होंने मेरे इस जीवन को बेहतर बनाया था। मेरे जीवन में इतनी सकारात्मकता लाने के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं’।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें