फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: टप्पू ने किया बबीताजी की पोस्ट पर ऐसा कमेंट, यूजर्स ने उठाया रिश्ते पर सवाल

Sat, 10 Jul 2021 10:57 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट - फोटो : Instagram
तारक मेहता में बबीताजी की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर एक अच्छी-खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं, जिसे उनके प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो 'देखो बद्तमीज हो गया' गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रही हैं। प्रशंसकों को उनकी यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की इस वीडियो पर उनके को-स्टार टप्पू यानी कि राज अनादकट ने भी कमेंट किया। लेकिन उनका मुनमुन दत्ता की वीडियो पर कमेंट करना उन्हें काफी भारी पड़ गया।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राज

मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में पहले मुनमुन मरून कलर की ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आती है, लेकिन फिर अचानक ही उनका लुक बदल जाता है। ये वीडियो तो प्रशंसकों को बहुत पसंद आया लेकिन टप्पू का इस वीडियो पर कमेंट करना शायद सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल रास नहीं आया। राज अनादकट ने मुनमुन दत्ता की इस वीडियो एक फायर इमोजी के साथ हार्ट इमोजी कमेंट बॉक्स में साझा किया। उनके इस कमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर लोगो ने उन्हें खूब ट्रोल किया।

विज्ञापन

2 of 5
राज अनादकट - फोटो : Instagram
लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो

राज अनादकट के कमेंट पर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनके कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा 'लगता है राज और मुनमुन का अफेयर चल रहा है।' तो वही दूसरे यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उम्र का तो लिहाज करो।' एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि राज अनादकट मुनमुन दत्ता से शादी करेगा। कई लोगों ने इन दोनों के रिश्ते पर कई सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

3 of 5
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट - फोटो : Instagram
दोनों के रिश्ते पर उठे सवाल

बता दें कि असल जिंदगी में मुनमुन और राज एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इन दोनों का एक-दूसरे के साथ बॉन्ड काफी अच्छा है, जिसकी वजह से कई बार इन दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबर भी सोशल मीडिया पर आई। लेकिन दोनों ने ही इस बात से इनकार किया। सोशल मीडिया यूजर क्या कहते हैं इस बात की उन्हें कोई फिक्र नहीं है।

4 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
राज से पहले मुनमुन दत्ता भी हुई थी ट्रोल
 
वैसे तो लोग मुनमुन दत्ता को काफी पसंद करते हैं,  सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीर छाए रहते हैं। लेकिन हाल ही मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया था जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। मुनमुन दत्ता ने अपने वीडियो में जाति को लेकर कुछ बोल दिया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स से खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी। सिर्फ इतना ही नहीं उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था। हालांकि अपनी गलती का एहसास होने के बाद मुनमुन ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट करके माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन क्लब - फोटो : Social Media Post
जेठालाल के बेटे हैं टप्पू

राज अनादकट इस शो में टप्पू गड़ा की भूमिका निभा रहें हैं। जो जेठालाल का बेटा है। मुनमुन दत्ता पिछले 13 सालों से शो का हिस्सा हैं तो वही राज की एंट्री इस शो में साल 2017 में हुई थी। उन्होंने भव्य गांधी को टप्पू की भूमिका के लिए रिप्लेस किया था। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के पापा यानी की जेठालाल बबीता जी को काफी पसंद करते हैं। मुनमुन दत्ता की बात करें तो उन्हें लोग मॉडर्न बबीता जी के रूप में इस शो में काफी पसंद कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें