तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी का पसंदीदा शो है। यह शो 13 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल, दया, चंपकचाचा, बबीताजी, भिड़े-अय्यर समेत ना जाने कितने कलाकार हैं तो हम सभी के चेहरे पर हंसी लाते हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो इस शो को अलविदा कह चुके हैं।
तारक मेहता में वैसे तो कई कलाकारों ने कुछ समय के लिए ही काम किया लेकिन उनको इतनी लोकप्रियता मिली की आज भी लोग वो पुराने एपिसोड खोजकर देखते हैं। ऐसा ही एक एपिसोड है स्वीटी का। कुछ एपिसोड में स्वीटी जेठालाल की सेक्रेटरी बनी थी जो कि बाद में जेठालाल से अफेयर होने का दावा करती है, जिसकी वजह से जेठा के घर में भूचाल आ जाता है।