फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 3500 एपिसोड्स पूरे, लेकिन आज भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे फैंस

Sun, 03 Jul 2022 09:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के एक-एक किरदार और इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आती है।

विज्ञापन
1 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के एक-एक किरदार और इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। यह वजह है कि इतने साल बाद भी इस शो का क्रेज लोगों के बीच अब भी बना हुआ है। अपनी इसी लोकप्रियता के बीच अब शो ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। इस कॉमेडी शो में हाल ही में अपने 3500 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते 14 साल से जारी इस के हर एक किरदार से लोग इस कदर जुड़ गए हैं कि फैंस अब इन्हें उनके असली नाम की बजाय शो में निभाएं जा रहे किरदार के नाम से ही जानते हैं। शो के प्रति दर्शकों के इसी लगाव के चलते आज इस शो ने यह मुकाम हासिल कर दिया है।  लेकिन शो के इतने साल पूरे होने के बाद भी लोगों को अभी तक शो से जुड़े कुछ सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। आइए जानते हैं शो से जुड़ी वो चीजें जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शो के अहम किरदार में से एक पत्रकार पोपटलाल शो में शुरू से ही सिंगल दिखाया गया है। इतना ही नहीं शो में कई बार पोपटलाल की शादी का जिक्र भी देखने को मिला, लेकिन 14 साल बाद भी पत्रकार महोदय कुंवारे ही हैं। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि पोपटलाल की शादी का बैंड कब बजेगा। इसके अलावा शो में शुरू से ही दया बेन और सुंदर की मां जीव दयाबेन का जिक्र हुआ है। लेकिन आज तक सिर्फ उनकी आवाज ही सुनने को मिली है। ऐसे में दर्शक उनकी मां से मिलने के लिए भी बेताव है।
विज्ञापन

4 of 4
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
शो के लोकप्रिय कलाकार नट्टू काका यानी घनश्याम नायक का कैंसर से निधन हो गया है। ऐसे में अब जल्द ही शो में नए नट्टू काका की एंट्री होने वाली है। शो में नट्टू काका की एंट्री के बाद से ही अब दर्शक एक बार फिर यह जानने को उत्सुक हैं कि नट्टू काका और बाघा की पगार भी बढ़ेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें