फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता: अब्दुल के दुकान की आज जानिए सच्चाई, यहां सोडा पीने आते हैं गोकुलधाम सोसायटी के लोग

Fri, 16 Jul 2021 08:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सब टीवी पर आने वावा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हर घर का फेवरेट टीवी शो है। लोग इस शो की कहानी के साथ इसके सभी किरदारों को भी पसंद करते हैं। यह शो कई सालों से लोगों को हंसा रहा है। तारक मेहता का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को प्रसारित किया गया था। 13 साल से ये शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यही कारण है कि लोग शो से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। तो हम आज सीरियल के एक राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप।

अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते हैं तो आपको अब्दुल के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन जिन्होंने नहीं देखा उनके लिए बता दें गोकुलधाम सोसायटी के बाहर अब्दुल की ऑल इन वन नाम की दुकान है। जहां हर जरूरत का सामान मिलता है। इस दुकान के बगल में ही चमको लॉन्ड्री है। 
विज्ञापन

2 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दुल अपनी इसी दुकान से सोसायटी के सभी लोगों के लिए जरूरत का सामान पहुंचाता है। ये वही दुकान है जहां दिनभर की भागदौड़ से दूर रात में सोसायटी के सभी आदमी सोडा पीने के लिए इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर
शो के डायरेक्टर इस दुकान में सेट पर शूटिंग करने वाले लोगों के लिए जरूरत का सामान रखते हैं। हालांकि ये दुकान असली नहीं है। न ही अब्दुल दुकानदार है। वे तो तारक मेहता के बाकी किरदारों की तरह शो में दुकानदार का किरदार निभाते हैं।

4 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोकुलधाम सोसायटी की तरह की ये दुकान भी सेट है। जहां शो के एक किरदार अब्दुल को दिखाया जाता है। अब्दुल गोकुलधाम वासियों के लिए परिवार की तरह हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर
गोकुलधाम के लोगों को सोडा पिलाने वाले अब्दुल यानी अभिनेता शरद सांकला को भी लोग काफी पसंद करते हैं। शरद पिछले 12 सालों से इस शो का हिस्सा बने हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagra: @taarakmehtakaooltahchashmahnfp
शरद संकला ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'बाजीगर' और 'बादशाह' में काम किया। इसके अलावा उन्हें फिल्म 'खिलाड़ी' में भी देखा गया। उन्होंने अबतक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है आज शरद अब्दुल के नाम से काफी पॉपुलर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अब्दुल - फोटो : सोशल मीडिया
शरद ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में आई फिल्म 'वंश' से की थी। उन्होंने अपने करियर में खूब संघर्ष झेला। एक इंटरव्यू में शरद संकला ने बताया था कि कई बड़ी फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें करीब 8 साल तक काम नहीं मिला। आज शरद किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें