इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त श्रद्धा हाल ही में, राजकुमार राव के साथ डांस रियलिटी शो, 'इंडियाज बेस्ट डांसर - सीजन 4' के स्टेज पर पहुंचीं, जहां वह शो के जज करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुइस से मिलीं। इस बीच करिश्मा कपूर अभिनेत्री श्रद्धा से मिलकर काफी खुश हुईं और शो के दौरान अभिनेत्री ने जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया।