फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs Faced Financial Crisis: जब इन टीवी स्टार्स पर पड़ी आर्थिक तंगी की मार, खुद बयां किया दर्द

Mon, 05 Aug 2024 12:52 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आर्थिक तंगी झेल चुके हैं ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अभिनेता होना और ऐसी जीवनशैली को बनाए रखना अपने आप में एक और काम है। खासकर जब सितारों को समय पर वेतन नहीं मिलता तो इन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे ही कई टीवी स्टार्स हैं जो लोगों के सामने जीवन के एक पड़ाव पर आर्थिक तंगी की बात कबूल कर चुके हैं। इनमें से कुछ की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि इन्हें गुजारा करने के लिए अपना घर और गाड़ी तक बेचनी पड़ी। हाल ही में रश्मि देसाई ने तलाक के बाद आई आर्थिक परेशानियों का खुलासा किया। साथ ही इससे बाहर निकलने की अपनी मुश्किल भरी जर्नी पर भी बात करती नजर आईं। आइए ऐसे ही कई अन्य सितारों की सूची पर भी गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
पारस छाबड़ा के साथ एक हालिया पॉडकास्ट के दौरान, मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई ने नंदीश संधू से अलग होने के बाद अपने निजी अनुभव साझा किए। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें गंभीर वित्तीय बाधाओं से जूझना पड़ा और और उन पर 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज भी हो गया था। अभिनेत्री ने साझा किया कि इसके कारण उन्हें अपनी कार में चार दिनों तक बेघर रहना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
सायंतनी घोष - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन अभिनेत्री सायंतनी घोष ने 'नागिन 4' में अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि, अभिनेत्री को कोविड काल के दौरान आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी थी। सायंतनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि लॉकडाउन के कारण शूटिंग बंद हो गई थी, जिस वजह से उन्हें पैसों से जुड़ी दिक्कत उठानी पड़ी थी। 

Ranbir Kapoor: पिता की बीमारी से पहले रणबीर थे परेशान,थेरेपी से नहीं मिली मदद, बोले- खुद को समय देना होता है

4 of 6
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम
उवर्शी ढोलकिया ने छोटे पर्दे के चर्चित शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार निभारकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, इस दमदार अभिनेत्री का जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शो 'कसौटी जिंदगी की' के खत्म होने के बाद अभिनेत्री को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उर्वशी ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि उस वक्त उनके पास बच्चों को पढ़ाने तक के पैसे नहीं थे। 

Lucky Date Of Hindi Cinema: हिंदी सिनेमा में 'लकी डेट' के नाम से क्यों दर्ज है 5 अगस्त? समझिए पूरी कहानी
विज्ञापन

5 of 6
आसिफ शेख - फोटो : इंस्टाग्राम
सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' के कलाकार आसिफ शेख का नाम भी इस सूची में शुमार है। जानकारी के अनुसार, एक वक्त पर अभिनेता को काम नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो आसिफ के पास पैसों की इतनी तंगी थी कि उन्हें अपनी सोने की चेन तक बेचनी पड़ गई थी। 

Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी जीत शादी रचाने को तैयार सना मकबूल, प्रेमी श्रीकांत ने की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता मनमीत ग्रेवाल की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। मनमीत के निधन के बाद जानकारी मिली थी कि वह लंबे वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। साथ ही उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण भी पैसों की तंगी ही बताया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें