सीरियल अनुपमा इन दिनों टीवी की टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बरकरार है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई टि्वस्ट दर्शकों को देखने के लिए मिलता है। इस बार शो में अनुपमा के स्कूल के दिनों के प्यार को दिखाया जा रहा है। शो में अब अभिनेता अनुज कपाड़िया ने एंट्री ले ली है। सीरियल में इस भूमिका को अभिनेता गौरव खन्ना निभा रहे हैं। वो शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वो लंबे समय से वह शो में काम करना चाहते थे। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान गौरव ने शो और अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों को शेयर किया है। चलिए जानते हैं गौरव ने क्यों चुना अनुपमा शो में काम करना और खुद को कैसे बनाया शो के लायक?
राजन शाही के साथ काम
अनुपमा इस वक्त टीवी के सबसे बड़े सीरियल्स में से एक है। गौरव ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि 'मैं कई सालों से राजन शाही सर के साथ काम करना चाहता था। जब वह किसी अवॉर्ड फंक्शन में मिलते, तो मैं उनके साथ काम करने पर चर्चा करता था। लेकिन एक दिन राजन सर ने मुझे शो में काम करने के लिए कहां और मैने सीधे हां कह दिया।