टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर साझा की है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में अंकिता ने तोहफे में मिले फुटवियर की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। खास बात यह है कि इस तस्वीर के सामने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्ट्रेस की शादी की चर्चा तेज हो गई है।
दरअसल, इंस्टा स्टोरी पर शेयर इस फुटवियर की तस्वीर में एक बॉक्स पर लिखा था, हैप्पी ब्राइड। वहीं, एक फुटवियर पर ब्राइड टू बी लिखा दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के सामने आते ही अब यह कयास तेज हो गए है कि अभिनेत्री जल्द ही अपने ब्रायफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने फुटवियर ब्रांड को भी टैग किया है।