सिद्धार्थ शुक्ला का जाना यूं तो हर प्रशंसक का दिल तोड़ गया, लेकिन सिद्धार्थ के अचानक निधन से अगर कोई सबसे अधिक टूटीं तो वो हैं शहनाज गिल। बिग बॉस 13 में एक-दूसरे के करीब आए शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे के कितने करीब थे ये बात किसी से नहीं छुपी दोनों एक-दूसरे का पूरा ध्यान रखते थे।बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी इन दोनों का रिश्ता अटूट था। दोनों हाल ही में रिएलिटी शोज में भी साथ आए थे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन ने शहनाज गिल को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया। शहनाज गिल का खुद को संभालना बहुत ही मुश्किल हो गया है। बता दें कि गुरूवार को सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रो-रो कर शहनाज गिल का हुआ बुरा हाल
सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची शहनाज गिल अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उनका रो-रो कर बहुत बुरा हाल है। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों की आंखें भी निश्चित रूप से नम हो जाएंगी। जबसे सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है तबसे ही शहनाज गिल लगातार उनके परिवार के साथ हैं। उनके पिता ने बताया था कि सिद्धार्थ के जाने से शहनाज को बहुत सदमा लगा है और वो पूरी तरह से टूट चुकी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल की पहली तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का दिल बुरी तरह टूट जाएगा।