टेलीविजन के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से पूरा अभिनय जगत सदमे में हैं। हर किसी के लिए इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता का आज सुबह निधन हो गया। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं, इस बीच सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड इस खबर से बेहद भावुक हो गई हैं। उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
शेफाली जरीवाला ने बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरी उनके साथ कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'RIP मेरे दोस्त। तुम बहुत याद आओगे।"