फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: श्वेता तिवारी की बेटी ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, मां और सौतेले पिता का झगड़ा है वजह?

Tue, 25 May 2021 02:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के बीच चल रहा विवाद बीते दिनों काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं अब श्वेता की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में पलक के इस कदम से उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। पलक अक्सर अपने और परिवार से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब अटकलें लगाईं जा रही हैं कि पलक तिवारी ने अपनी मां और अभिनव कोहली के झगड़े के बाद अकाउंट डिलीट किया है। पिछले कई दिनों से श्वेता और अभिनव की लगातार लड़ाई सामने आ रही है। वहीं एक वीडियो में तो अभिनव श्वेता को धक्का देकर गिराते हुए और उनसे बेटे को छीनते हुए नजर आए थे। जिसे देखने के बाद तमाम सिलेब्रिटीज श्वेता के समर्थन में आ गए थे और अभिनव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के द्वारा बेटी पलक तिवारी पर अश्लील टिप्पणी करने, अश्लील तस्वीरें दिखाने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाने के बाद उसका घर छोड़ दिया था। हालात तब और ज्यादा खराब हो गए जब अभिनव कोहली ने पलक तिवारी और श्वेता पर पलटवार करना शुरू कर दिया था। अभी हाल ही में श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनव अपने बेटे को लेने के लिए उनसे मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडियाSocial Media
अभिनव कोहली और श्वेता तिवारी के बीच झगड़े में कभी भी पलक तिवारी ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं उन दोनों के विवाद को लेकर तो इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट तो नहीं किया।

4 of 5
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : Instagram
वहीं, एक दिलचस्प बात सामने आई है कि श्वेता तिवारी एक पलक तिवारी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो कर रही हैं जो उनकी बेटी का नया इंस्टाग्राम अकाउंट हो सकता है। कुछ ही फॉलोअर्स वाला ये प्राइवेट अकाउंट है और अभी तक प्रोफाइल पिक्चर नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पलक तिवारी के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने पर श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया का लोग इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल श्वेता तिवारी 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। जबकि पलक तिवारी अपने छोटे भाई रेयांश के साथ मुंबई में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें