नथ: जेवर या जंजीर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोकेशन पर इसी बीच महुआ और शम्भू का डांस परफॉर्मेंस भी शूट किया गया। महुआ और शम्भू की जोड़ी को देख लोगों ने खूब तालियां भी बजाईं। देखने को मिला कि बूंदी साजिशन महुआ को घर से निकालने की चाल चलती हैं मगर उसकी चाल उल्टी पड़ जाती है। महुआ उसके इरादे कामयाब नहीं होने दे रही है। अभी फैमिली भी महुआ के सपोर्ट में है, सब महुआ से प्यार करने लगे हैं। चाहत के मुताबिक, अब शम्भू के साथ मेरे रोमांटिक सीक्वेंस आ रहे हैं, काफी अच्छा लग रहा है। लोगों के काफी प्यारे प्यारे कमेंट्स आते रहते हैं, उससे हमें हिम्मत मिलती रहती है। गोद भराई की रस्म के लिए मैंने काफी प्यारा गुलाबी रंग का लंहगा पहना है, खूबसूरत ज्वेलरी है, हम इस सीक्वेंस को शूट करके खूब एन्जॉय कर रहे हैं। मुझे खूबसूरत नजर आने में मेरे डिजाइनर्स का काफी योगदान होता है।