फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा पर्दा: रातों रात टीवी के इन मशहूर सितारों ने शो को कह दिया अलविदा, अब ढूंढ रहे नया काम

Sun, 07 Nov 2021 02:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहीर शेख, शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर सीरियल शुरु होते हैं और बंद भी हो जाते हैं। वहीं कई सीरियलों में काम करने वाले इनके सितारे भी खूब नाम कमाते हैं। यहां तक कि फैंस भी उन्हें असली नाम से नहीं बल्कि किरदार के नाम से जानते हैं। आज के समय में अब दर्शकों की पसंद में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। दर्शक भी अच्छे कंटेंट पसंद करते हैं और साथ ही उन्हें अच्छा अभिनय ही देखना सही लगता है। वहीं टीवी पर काम करने वाले सितारे भी कभी खुद की भलाई सोचते हुए तो कभी कोई और फैसला करते हुए कई बार सितारे शो को अलविदा कह देते हैं या फिर शो बंद हो जाते हैं।

नया काम ढूंढ रहे ये सितारे

पिछले काफी समय में बहुत से सितारों ने रातों रात शो को अलविदा कह दिया लेकिन फिलहाल अभी उनके पास दूसरा काम नहीं आया है और वह नए काम की तलाश में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वह सितारे।
विज्ञापन

2 of 6
शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
शिवांगी जोशी

टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी लंबे समय से इस शो का हिस्सा थीं। वहीं शो में अब 12 साल का लंबा गैप दिखाया गया और शिवांगी का किरदार खत्म हो गया। शिवांगी को इस शो से काफी पहचान मिली थी लेकिन अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
एरिका फर्नांडिस

एरिका बहुत से टीवी शो का हिस्सा रही हैं और उन सीरियलों से उन्होंने बहुत शोहरत भी कमाई। हाल ही में एरिका ने सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 की शूटिंग पूरी कर शो को अलविदा कह दिया। शो के खत्म होते ही एरिका भी नए काम की तलाश में हैं लेकिन फिलहाल अभी उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

4 of 6
शाहीर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहीर शेख

शाहीर भी एरिका की तरह शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3 का हिस्सा थे लेकिन अब वह भी यह शो छोड़ने जा रहे हैं। शाहीर टीवी जगत का मशहूर चेहरा हैं जो कई हिट सीरियलों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि शो के बंद होने के बाद शाहीर को भी अब नए काम की तलाश करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक

रुबीना शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही थीं लेकिन बिग बॉस के शुरू होने से पहले शो बंद हो गया था। बिग बॉस में रूबीना पति अभिनव के साथ नजर आईं थीं और यह शो जीतने में कामयाब हुई थीं। हालांकि बिग बॉस खत्म होने के बाद रूबीना अभी किसी शो में नजर नहीं आई हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया
सीजेन खान

सीजेन खान को सबसे पहले पहचान सीरियल कसौटी जिंदगी की से मिली थी। इस शो में अनुराग बासु का किरदार निभाकर वह घर घर मशहूर हो गए थे। हालांकि श्वेता जहां करियर में ज्यादा आगे बढ़ गए तो वहीं सीजेन छोटे पर्दे से दूर हो गए थे। इसके बाद वह शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आए थे लेकिन शो बंद होने के बाद अब सीजेन भी नया काम ढूंढ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें