सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 सुर्खियों में बना हुआ है। दिवाली के मौके पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने भी शो में एंट्री कर ली है। बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके राकेश बापट और नेहा भसीन ने सीजन 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की है। दोनों के आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। राकेश और नेहा को देखकर शमिता शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शमिता दोनों को हाइट हग करती नजर आईं। वहीं, राकेश और शमिता की इस खूबसूरत केमिस्ट्री पर अब एक्टर की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने अपना रिएक्शन दिया है।
दरअसल, जब बिग बॉस में शमिता ने राकेश को देखा, तब शमिता काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान एक्ट्रेस रोने लगीं। राकेश और शमिता के इस इमोशनल मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे रीट्वीट करते हुए रिद्धि डोगरा ने दोनों के रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।