फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ के परिवार के साथ बढ़ रहीं शहनाज की नजदीकियां, बहन के साथ समय बिताते तस्वीर वायरल

Sun, 23 Feb 2020 09:50 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में अपनी अदाओं से फैंस की चहेती बनने वाली शहनाज गिल अब नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रही हैं । शो में कुछ लड़के उनसे शादी करने के लिए पहुंचे हैं । वहीं शहनाज का दिल अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला में लगा हुआ है । वो शो में भी कई बार ये बात बोल चुकी हैं । हाल ही में शहनाज की सिद्धार्थ की बहन के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot
दरअसल, शहनाज, सिद्धार्थ की बहन से मिलने पहुंचीं थीं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस तस्वीर से साफ है कि शहनाज और सिद्धार्थ का बॉन्ड अभी भी बना हुआ है । पिछले दिनों सिद्धार्थ 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर पहुंचे थे । यहां सिड को देखते ही शहनाज रो पड़ी थीं । 
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media
इस शो में सिड के साथ रश्मि देसाई भी नजर आई थीं । सिद्धार्थ और रश्मि ने शहनाज के लिए लड़का पसंद करने में मदद की थी । पिछले दिनों सिद्धार्थ और शहनाज की भी एक तस्वीर वायरल हो रही थी । जिसमें दोनों सेल्फी लेते नजर आए थे । दरअसल, बिग बॉस से निकलते ही शहनाज टीवी की मशहूर जोड़ी माही गिल और जय भानुशाली के घर पहुंची थीं। 

4 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
शहनाज ने उनकी बेटी तारा से मुलाकात की। ये तस्वीर उसी दौरान की है। बता दें कि माही और जय, सिद्धार्थ के अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस 13 के दौरान दोनों सिद्धार्थ का सपोर्ट करने भी पहुंचे थे। शो खत्म होने के बाद भी शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती कायम है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद लाइव वीडियो के दौरान शहनाज ने बताया था कि 'सारा दिन सिद्धार्थ सोता रहता है। मैंने उसे बहुत फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैं बहुत रोई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
'मैंने उसे मैसेज किया था। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मुझे कॉल किया। टेंशन मत लो। हमारी बात हो गई।' एक यूजर ने शहनाज से कहा कि 'आप सिद्धार्थ से शादी कर लो।' इस पर शहनाज ने कहा कि 'आप उससे बोलो कि मुझसे शादी कर ले।' 

कोरोना वायरस से डरी चीन की जनता को आमिर खान ने दिया ये खास मैसेज, बोले- मैं जानता हूं कि...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें