रियलिटी शो टीवी इंडस्ट्री में हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ रियलिटी शो डांस पर आधारित होते हैं, तो कुछ में लोग अपनी आवाज का जादू दिखाते हैं। लेकिन रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' अपने अलग फॉर्मेट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। यह एक बिजनेस रियलिटी शो है, जिसमें जज शार्क टैंक के रूप में नजर आते हैं। इस रियलिटी शो में लोग स्टार्सअप आइडिया लेकर आते हैं और सभी जज बेहद ही ध्यान से इन्हें सुनते भी हैं। ये जज मनोरंजन जगत से नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के सितारे हैं, लेकिन आज के समय में ये भी सेलिब्रिटी बन चुके हैं। नमिता थापर भी इसी शो में जज हैं और हम आपको नमिता थापर के बारे में बताने जा रहे हैं।
सफल बिजनेस वुमेन हैं नमिता थापर
शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर एक सफल बिजनेस वुमेन हैं। वर्तमान में नमिता इंटरनेशनल दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ हैं। इसके अलावा, नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं।