फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित रैना से सौरभ राज जैन तक: पौराणिक किरदार निभाकर प्रसिद्ध हो गए ये कलाकार

Wed, 09 Feb 2022 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पौराणिक किरदार निभाने वाले स्टार्स - फोटो : social media
पौराणिक धारावाहिकों को बहुत पसंद किया जाता है। रामायण महाभारत एक समय में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो थे। इनके किरदारों को लोग आज भी भगवान के समान पूजते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके निभाए किरदार आजतक लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
अरुण गोविल (राम) - फोटो : Social media
अरुण गोविल 
रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल की प्रसिद्धि इतनी है कि आज भी लोगों के दिलों में उनके लिए असीम प्रेम और श्रद्धा है। वे इस रोल के निभाकर इतने फेमस हो गए थे कि लोगों ने उन्हें असल में भगवान राम समझ कर पूजना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश भारद्वाज
महाभारत से लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने उसमें भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। यह शो अपने टाइम का एक हिट शो था और इसका हर एक्टर अपने द्वारा निभाए गए किरदार के जरिए फेमस हो गया था। लेकिन नीतीश ने इस किरदार को निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी। 

4 of 7
मोहित रैना
मोहित रैना
टीवी के लोकप्रिय शो 'देवों के देव महादेव' में एक्टर मौहित रैना ने भगवान शिव (महादेव) का किरदार निभाया था। मोहित ने महादेव के इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि इतनी फिल्में और शोज करने के बाद भी लोग उन्हें महादेव के नाम से पुकारते हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
सौरभ राज जैन - फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ राज जैन
सौरभ राज जैन ने देवों के देव ... महादेव और महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने पहले पौराणिक शो में अपने रोल को इतनी अच्छी तरह से चित्रित किया कि दूसरे शो के निर्माता ने भी उन्हें अपने शो में वही भूमिका निभाने का मौका दिया। सौरभ ने टेलीविजन में एक लंबा सफर तय किया है और विभिन्न रोल निभाए हैं। हालांकि, अभिनेता को भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
शाहीर शेख - फोटो : social media
शाहीर शेख 
सौरभ राज जैम के साथ-साथ महाभारत सीरियल में हर किरदार फेमस हो गया था लेकिन इसमें 'अर्जुन' का किरदार निभाकर शाहीर शेख ने भी काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। तभी से लोग उन्हें अर्जुन के नाम से जानने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : Social Media
सुमेध मुद्गलकर
टीवी पर प्रसारित हो रहे शो 'राधा कृष्ण' में सुमेध मुद्गलकर भगवान कृष्ण का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें वह इतने सुंदर लग रहे हैं कि हर कोई उन्हें स्क्रीन पर देखकर मंत्र मुग्ध हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें