फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्कस', 'फौजी' के बाद शाहरुख खान के इस सीरियल का भी होगा प्रसारण, दूरदर्शन ने किया एलान

Wed, 13 May 2020 06:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : फाइल
लॉकडाउन की वजह से शूटिंग नहीं हो पा रही हैं ऐसे में टीवी पर पुराने शोज फिर से प्रसारित हो रहे हैं। इसका फायदा भी चैनलों को मिल रहा है। खासकर दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले कई सीरियल ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और चैनल को टीआरपी की टॉप लिस्ट में ला दिया। इस बीच शाहरुख के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
सर्कस - फोटो : फाइल
इसी कड़ी में शाहरुख खान का लोकप्रिय सीरियल 'सर्कस' और फिर 'फौजी' को दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया। दर्शकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब चैनल ने शाहरुख खान के ही एक और सीरियल को फिर से दिखाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : फाइल
शाहरुख खान के इस सीरियल का नाम है, 'दूसरा केवल'। साल 1989 में प्रसारित हुए इस सीरियल में शाहरुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दूरदर्शन ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही सीरियल का एक प्रोमो भी साझा किया है। चैनल ने कैप्शन में लिखा- "जल्द आ रहा है,शाहरुख खान की मुख्य भूमिका से सजा शो 'दूसरा केवल', डीडी रेट्रो पर।"
 

4 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
बता दें कि 'दूसरा केवल' में शाहरुख खान के किरदार का नाम केवल होता है। वो एक ऐसे ग्रामीण युवक बने होते हैं जो शहर चला जाता है और फिर कभी वापस नहीं लौटता। सीरियल में दिग्गज अभिनेता अरुण बाली, विनीता मलिक और नताशा राणा ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीरो - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में आई 'जीरो' थी। इस बीच दूरदर्शन पर शाहरुख खान के पुराने सीरियल को फिर से दिखाया जाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।  

लॉकडाउन में घर बैठे उपन्यास लिख रही हैं अश्विनी अय्यर तिवारी, इस बायोपिक पर भी चल रहा है काम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें