सुनील ग्रोवर
- फोटो : Instagram
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर को लोग गुत्थी, रिंकू देवी और मशहूर गुलाटी के रूप में जानते हैं। अपने इन किरदारों से सुनील हर किसी के पसंदीदा क्यों ना हों, सभी को यही लगता था कि सुनील सिर्फ हंसाने का ही दम रखते हैं। हालांकि वेब सीरीज 'तांडव' में अपने किरदार गुरपाल से उन्होंने लोगों की सोच बदल दी। अली अब्बास जाफर की इस सीरीज ने भले ही विवाद को जन्म दिया हो लेकिन सुनील के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। इस सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जिशान आयूब ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सुनील ग्रोवर के किरदार को काफी पसंद किया गया।