फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में 'शिव' बनकर मशहूर हुआ था ये एक्टर, सालों बाद ये काम कर कमा रहे शोहरत

Thu, 20 Feb 2020 05:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
samar jai singh - फोटो : social media
शिवरात्रि के मौके पर हम आपको 90 के दशक के उस 'शिव' के बारे में बताते हैं कि जिसने हिट सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में लीड रोल निभाया था । आप भले उन्हें भूल गए हों लेकिन आज भी ये एक्टर फिल्मों में नजर आता है । लेकिन आप पहचान नहीं पाते होंगे । 90 के दशक में छोटे परदे पर धार्मिक शोज का बोलबाला था।

 
विज्ञापन

2 of 6
समर जय सिंह
उसी दौर में 'ओम नम: शिवाय' सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था । धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े तक को पसंद था । इसमें शिव का किरदार एक्टर समर जय सिंह ने निभाया था। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
समर जय सिंह - फोटो : Cinespot
हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा। आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।

4 of 6
समर जय सिंह
टीवी के अलावा समर जय सिंह ने फिल्मों में भी काम किया। 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में वो नजर आए। क्या आप जानते हैं कि आजकल समर जय सिंह क्या काम कर रहे हैं ?
विज्ञापन

5 of 6
समर जय सिंह
समर जय सिंह एक्टिंग कोच हैं और मुंबई में Kreating Charakters के नाम से एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट के जरिए वो उन युवाओं को एक्टिंग में ट्रेनिंग दे रहे हैं जो फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समर जय सिंह
समर जय सिंह ने इस एक्टिंग इंस्टीट्यूट की नींव 2005 में रखी और तभी से वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि समर ने खुद एक्टिंग को अलविदा कह दिया हो। इसके साथ-साथ उन्होंने खुद भी एक्टिंग जारी रखी और फिल्म 'हसीना पारकर' में काम था । इस फिल्म में श्रद्धा कपूर हसीना पारकर के लीड रोल में नजर आई थीं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें