फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शो छोड़ने को लेकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात जिस पर नहीं होगा यकीन

Thu, 12 Dec 2019 03:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस' से दस साल से जुड़े हैं। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) सलमान का दसवां सीजन है जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। खास बात है कि 'बिग बॉस' का ये सीजन पांच हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। शो के आगे बढ़ने के बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान बढ़े हुए समय में शो को होस्ट नहीं करेंगे। इस पूरे मामले पर पहली बार दबंग खान ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने हाल ही में मुंबई मिरर वेबसाइट से बात करते हुए शो छोड़ने की खबरों पर जवाब दिया। सलमान ने कहा- 'मेरा एक हिस्सा उस हिस्से को काटकर बाहर फेंक देना चाहता है और दूसरा हिस्सा उसे रखना चाहता है। बाद वाला हिस्सा हावी है जो इसे फेंकना चाहता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Rani Mukerji - फोटो : amar ujala, mumbai
इसके बाद सलमान से पूछा गया क्या आपको यह शो पसंद है? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'मुझे पसंद है। यह तनावपूर्ण हो जाता है लेकिन बहुत कुछ सीखता हूं। मुझे पता चलता है कि देश कहां जा रहा है। मूल्यों, नैतिकताओं और सिद्धांतों को क्या हो रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि जब सेलेब्स शो से बाहर निकलते हैं वो बिल्कुल भी वैसे नहीं होते हैं जैसे शो में दिखते हैं। ऐसा नहीं है कि वे शो में परफॉर्म कर रहे है, वो घर उन्हें वैसा बना देता है।' 

4 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
दरअसल, सलमान खान के शो छोड़ने की खबरों को उस वक्त और जोर मिला जब सलमान ने खुद 'वीकेंड का वार' में शो के आगे बढ़ाने के फैसले पर घरवालों की प्रतिक्रिया पूछी थी। तभी सलमान ने कहा था कि 'अब मैं इस शो शायद ही आगे होस्ट करूं।' सलमान के यह कहने के बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि फराह खान इस शो को सलमान के बाद होस्ट करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farah Khan - फोटो : twitter
पीटीआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान का सेट पर आखिरी दिन क्या होगा, इसका फैसला अभी नहीं लिया गया है। फराह जनवरी में इस शो की कमान अपने हाथ में ले सकती हैं। खास बात है कि फराह के लिए बिग बॉस नया नहीं हैं। फराह कुछ हफ्ते के लिए 'बिग बॉस सीजन 8' को होस्ट किया था। उस वक्त सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग की वजह से शो को बीच में छोड़ दिया था।

VIDEO: पापा बनने के एक दिन बाद ही सेट पर पहुंचे कपिल शर्मा, केक काटकर मनाया जश्न

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें