फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल में मस्ती करते हुए रुबीना दिलैक ने साझा की ग्लमैरस तस्वीरें, अभिनव शुक्ला के लिए लिखा खास मैसेज

Fri, 09 Apr 2021 11:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। रुबीना जब से बिग बॉस में आई हैं, तब से वे लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। उनके प्रशंसकों की संंख्या बढ़ चुकी है। इन दिनों रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी बीच रुबीना की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जो इंटरनेट पर तापमान बढ़ा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। रुबीना की ये तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस का हाल बेहाल हो गया है। रुबीना की इन तस्वीरों की एक खास बात और है। दरअसल, रुबीना की ये हॉट तस्वीरें उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं तस्वीरों के साथ-साथ रुबीना ने अभिनव के लिए एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मुझे पसंद है जिस तरह तुम मेरी तरफ देखते हो। बस फिर क्या था यह कैप्शन देखने के बाद रुबिनव के फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गईं। कई यूजर्स ने तो रुबीना की तुलना मरमेड यानी जलपरी से भी की है।
 

4 of 5
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि अभिनव और रुबीना के रिश्ते में कुछ समय पहले खटास आ गई थी। यही वजह थी कि दोनों बिग बॉस के घर में आए थे। लेकिन बिग बॉस के घर में 143 दिन के सफर में ही इन्हें समझ आ गया कि ये अलग नहीं हो रहे। रुबीना ने बताया था कि उनकी बॉन्डिंग बिग बॉस शो की वजह से और भी मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram
अब रुबीना ने कहा है कि उनकी दूसरी शादी निश्चित रूप से जल्द ही होगी। उन्होंने कहा कि वे अपने पति अभिनव शुक्ला से दोबारा शादी करेंगी। रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। अभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'जब मैंने पहली बार रुबीना को देखा था तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। हम एक दूसरे को लगभग डेढ़ साल से जानते थे। हम दोनों के साथ होने का सबसे बड़ा कारण ये था कि हमारी सोच बहुत मिलती हैं। हमें घूमना पसंद हैं और हम दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें