छोटे पर्दे पर कलाकारों के अभिनय को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। ये सितारे हर रोज कुछ वक्त के लिए ही फैंस के सामने आते हैं, लेकिन दर्शकों के साथ इनका जिंदगी भर का रिश्ता बन जाता है। हालांकि फैंस ये जानने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं कि पर्दे पर इन सितारों के आपस में कैसे संबंध हैं। कई बार पर्दे पर साथ साथ काम करने वाले ये सितारे असल जिंदगी में एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं। सेट से अक्सर उनके झगड़ने, लड़ने और विवाद की खबरें सामने आती हैं। हालांकि टीवी पर काम करने वाले बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो सीरियल में तो एक दूसरे के दुश्मन का किरदार निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में इनकी बॉन्डिंग बहुत जबरदस्त है।
पर्दे के पीछे हैं अच्छे दोस्त
इन सितारों के लिए पर्दे पर एक दूसरे के लिए दुश्मनी वाला भाव लाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैमरा ऑफ होते ही ये मस्ती करते नजर आ जाते हैं। वहीं कई बार ये किसी इवेंट या पार्टी में भी साथ-साथ नजर आते हैं। तो चलिए आज आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही ऑनस्क्रीन दुश्मनों से जो असल जिंदगी में हैं एक दूसरे के अच्छे दोस्त।