फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: कर्ज में डूब चुके थे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सिंह सोढ़ी, सुनाई कहानी

Fri, 24 Sep 2021 01:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरुचरण सिंह - फोटो : Instagram

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन जगत का लोकप्रिय कॉमेडी शो है। इस धारावाहिक को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह शो पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा प्यार करते हैं और पसंद करते हैं। ये ही वजह है कि इस शो के किरदार घर-घर में लोकप्रिय हैं। इस कॉमेडी शो का ही एक किरदार है रोशन सिंह सोढ़ी, जिसने हाल ही में अपनी वास्तविक जिंदगी का किस्सा सुनाया है। रोशन सिंह सोढ़ी का असल नाम गुरुचरण सिंह है, जिन्हें इस शो को करने से पहले काफी संघर्ष करना पड़ा और उनकी जिंदगी मुश्किल में बीती। यहां तक की उनके ऊपर बहुत सारा कर्ज भी हो चुका था। 

शो में आप सभी ने रोशन सिंह सोढ़ी को दिलचस्प किरदार में देखा होगा। नाटक में वो हमेशा ही पार्टी देने को तैयार रहते हैं। वह अपने बिंदास स्टाइल से शो में जान डाल देते हैं। हालांकि, यह भी सच है कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं है। लेकिन जितने वक्त तक रहे उन्हें दर्शकों ने काफी प्यार दिया और उनके अभिनय की सराहना की। 

 

विज्ञापन

2 of 5
गुरुचरण सिंह, नेहा मेहता फैन क्लब - फोटो : Social Media
अब भी रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार की बात आती है, तो दर्शकों के जेहन में गुरुचरण सिंह का ही नाम आता है। गुरुचरण सिंह ने हाल ही में अपने मुंबई आने के किस्से को बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनको इस शो का किरदार मिलने से पहले अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। उनके ऊपर खूब सारा कर्ज हो गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरी में मुंबई आना पड़ा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मजबूरी में मुंबई आये थे रोशन सिंह सोढ़ी
गुरुचरण सिंह को मजबूरी में मुंबई आना पड़ा था। उन्होंने हाल ही में अपने एक लाइव वीडियो में मुंबई आना का किस्सा सुनाया। गुरुचरण सिंह का कहना था कि जब वो मुंबई आये थे उस वक्त उनके सिर पर काफी कर्जा था। उन्हें कई लोगों का पैसा देना था। लोग उनसे अपना कर्ज लेने के लिए उनके पीछे पड़े हुए थे। इसके बाद जब उनको कुछ समझ नहीं आया और कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिली, तो वो मुंबई आ गये। मुंबई आने के छह महीने के अंदर ही उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में रोल मिल गया।

 

4 of 5
अनुपमां, तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में छोड़ दिया था शो
गुरुचरण सिंह इस कॉमेडी शो में शुरुआत से ही जुड़े हुये थे। उनके किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा था।  हालांकि, साल 2013 में उन्हें यह कॉमेडी शो छोड़ना पड़ा। इसके बाद दर्शकों की मांग के बाद एक बार फिर गुरुचरण सिंह इस लोकप्रिय टीवी धारावाहिक का हिस्सा बने। उन्होंने शो में साल 2014 में वापसी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से लगातार इस कॉमेडी शो में छह साल तक काम किया और फिर साल 2020 में इस शो को अलविदा कह दिया। उनकी जगह शो में  बलविंदर सिंह सूरी ने ली है। वो रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें