फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Trivedi death: रावण की मौत से टूटे 'लक्ष्मण' और 'सीता', सुनील लहरी-दीपिका चिखलिया समेत लोगों ने जताया दुख

Wed, 06 Oct 2021 08:13 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर के लोकप्रिय शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी मंगलवार की रात यानि पांच अक्तूबर को हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को गहरा सदमा दिया है। अरविंद 83 वर्ष के थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। आज सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

अरविंद त्रिवेदी के निधन से इंडस्ट्री में शोक

उनके निधन की जानकारी मिलने पर उनके साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने लिखा, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे प्यारे अरविंद भाई अब हम सबके बीच नहीं रहे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं कुछ भी कह नहीं पा रहा हूं। मैंने अपने पिता समान एक शुभचिंतक और सज्जन को खो दिया'।

 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
शो में सीता का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया ने भी इंस्टाग्राम पर दुख भरा पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'पूरे परिवार को मेरे दिल से संवेदना। वो एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान थे'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर अपना दुख साझा किया। उन्होंने लिखा,  'एक बेहतरीन थिएटर, टीवी और फिल्म कलाकार अरविंद त्रिवेदी के दिल का दौरा पड़ने के कारण हुए निधन ने गहरा दुख दिया है। परिवार को मेरी तरफ से दिल से संवेदना'।
 

4 of 5
अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अपने पसंदीदा रावण को भारी मन से अलविदा कहा। एक यूजर ने लिखा, 'हर आत्मा को एक दिन अपने घर लौट जाना होता है जहां से शुरूआत हुई रहती है। अरविंद त्रिवेदी हम सबको छोड़कर चले गए जिनके जाने से मनोरंजन जगत को गहरा नुकसान हुआ है'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन के खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि 'मंगलवार (5 अक्तूबर) रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि 'चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी दाखिल कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से एक बार फिर घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें