फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: 'जंगल' में छिपकर कपड़े बदल रही थीं मायशा अय्यर, प्रतीक सहजपाल ने अनजाने में कर दी यह 'गंदी हरकत'

Wed, 06 Oct 2021 02:11 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 के घर में जहां प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट बड़ी ही शांति से रह रहे हैं तो वही जंगल में रह रहे कंटेस्टेंट्स को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। घर में खाने से लेकर कपड़े बदलने तक में कंटेस्टंट्स को कई मुश्किलें आ रही हैं। दरअसल बिग बॉस ने जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को सीमित सुविधा ही उपलब्ध करवाई है जहां एक छोटा सा किचन है और एक ही बाथरूम जहां घरवालों को एक-एक करके तैयार होना पड़ता है। ऐसे में हाल ही में मायशा ड्रेसिंग रूम में चेंज करती हुईं नजर आई।

प्रतीक ने बिग बॉस का बाथरूम इस्तेमाल करने से रोका

दरअसल अपना समय बचाने के लिए और जंगल के बाथरूम के बाहर लंबी भीड़ को देखते हुए जंगल की कंटेस्टेंट मायशा ड्रेसिंग रूम में ही चेंज करती हुईं नजर आईं, हालांकि मायशा ने ये कोशिश की कि वह बाथरूम में जाकर कपड़े चेंज करें, लेकिन प्रतीक ने उन्हे बिग बॉस घर के बाथरूम का इस्तेमाल करने से रोक दिया। हालांकि प्रतीक ये मजाक में कर रहे थे, लेकिन मायशा इस चीज से काफी झुंझला गईं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram
प्रतीक ने अनजाने में कर दी ‘गंदी हरकत’

मायशा को जब बिग बॉस का बाथरूम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में ही चीजों का ध्यान रखते हुए कपड़े चेंज करना शुरू किया, लेकिन उसी दौरान प्रतीक से लगातार उनकी बहस हो रही थी और प्रतीक अचानक ही गुस्से में बातें करते-करते उस सेक्शन में आ गए जहां मायशा चेंज कर रही थी। जिसे लेकर घर में बड़ा बवाल मच गया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक की हरकत पर मायशा को आया गुस्सा

प्रतीक की इस हरकत से मायशा काफी गुस्सा हो गईं और उनकी प्रतीक से बहस हो गई, हालांकि प्रतीक ने खुद की सफाई देने की काफी कोशिश की लेकिन मायशा ने उनकी एक नहीं सुनी और रोती हुई बाहर आई, जिसके बाद विधि ने घरवालों को जाकर ये बात बताई और कई घरवाले प्रतीक पर चढ़ गए। सभी ने मायशा से कारण पूछा।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram
प्रतीक ने मायशा से कहा क्लियर करो

प्रतीक ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वो मायशा से बात करते हुए सिर्फ उनकी आंखो में देख रहे थे और उन्होंने मायशा से ये गुजारिश की कि वो इस बात को सभी घरवालों के सामने क्लियर करे क्योंकि नेशनल टेलीविजन पर इस तरह की बात कहना किसी की छवि को नुकसान पहुंचाता है। मायशा ने इस बात को सबके सामने क्लियर किया और प्रतीक के इंटेंशन को साफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram Post
शमिता और अफसाना ने दिया साथ

जहां घर के अन्य सदस्य प्रतीक पर निशाना साधते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ अफसाना और शमिता शेट्टी प्रतीक के बचाव में सामने आए। उन दोनों ने सभी घरवालों से प्रतीक के लिए लड़ाई की और साथ ही इस बात को क्लियर किया कि प्रतीक गुस्से में बात करते हुए उस सेक्शन में गया न कि जानबूझकर।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें